{"_id":"5c0d78c8bdec2241930218e7","slug":"15443868005-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट फ्रांसिस होम चर्च में हुई सर्वधर्म प्रार्थना सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट फ्रांसिस होम चर्च में हुई सर्वधर्म प्रार्थना सभा
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। सरोवर नगरी में क्रिसमस पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गिरजाघरों को सजाया जा रहा है। वहां कैरल गाए जा रहे हैं। रविवार को तल्लीताल के राजभवन रोड स्थित संत फ्रांसिस होम कैथोलिक चर्च में फादर जेरम के नेतृत्व में विशेष सर्वधर्म सभा हुई। इसमें हिंदू धर्म से पंडित नवीन चंद्र तिवारी, इस्लाम धर्म से मौलाना फारुख हक, सिख धर्म से सरदार सतेंदर सिंह चीमा ने अपने धर्मों की महत्ता, विशेषता बताई। तीनों धर्मों के अनुयायियों ने कहा कि सभी धर्मों में हमेशा सत्य बोलो, अपने धर्म का आचरण करने को कहा जाता है। धर्मानुयायियों ने लोगों का आह्वान किया कि वह धार्मिक कार्यों में प्राथमिकता से भागीदारी करें। उन्होंने कहा कि ईश्वर एक है लेकिन उसे कई नामों से पुकारा जाता है। उन्होंने कहा कि समाज में जितने अधिक अच्छे कार्य हो सकें वह करने चाहिए। कहा कि हमेशा बुराई का परित्याग करो। अच्छी बातों को अपने जीवन में ग्रहण करो। इससे पूर्व चर्च के नवनिर्मित गेट का उद्घाटन भी किया गया।
सेंट फ्रांसिस होम चर्च में सर्वधर्म प्रार्थना सभा
हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई धर्म के लोगों ने अपने धर्मों की महत्ता बताई
विज्ञापन
सेंट फ्रांसिस होम चर्च में सर्वधर्म प्रार्थना सभा
हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई धर्म के लोगों ने अपने धर्मों की महत्ता बताई