फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ढिकाला जोन खुलवाने को करेंगे पैरवी : वन मंत्री

ढिकाला जोन खुलवाने को करेंगे पैरवी : वन मंत्री

Wed, 14 Nov 2018 02:16 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
ढिकाला जोन खुलवाने को करेंगे पैरवी : वन मंत्री
कॉर्बेट नेशनल पार्क बारिश के दिनों में बंद कर दिया जाता है। - फोटो : अमरउजाला
रामनगर (नैनीताल)। पर्यटकों के लिए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) का सर्वाधिक लोकप्रिय ढिकाला जोन खुलने को लेकर संशय बरकरार है, क्योंकि राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की रिपोर्ट मिलने के बाद ही हाईकोर्ट को फैसला देना है। ऐसे में यहां पहुंचे वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि ढिकाला जोन खुलवाने के लिए राज्य सरकार की ओर से हाईकोर्ट में मजबूती से पक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन

वन मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि ढिकाला जोन सीटीआर की जान है। देश की आजादी के पहले से ही पर्यटक ढिकाला आते रहे हैं। इसके बावजूद तय समय पर ढिकाला जोन न खुलने से वन्यजीव प्रेमियों, पर्यटन कारोबारियों को आघात लगा है। आदर्श चुनाव आचार संहिता हटने के बाद सरकार इसे खुलवाने के लिए पुरजोर प्रयास करेगी। वन मंत्री ने कहा कि जहां भी पर्यटन गतिविधियां बढ़ी हैं, वहां पर वन्यजीवों पर हमले, अतिक्रमण कम हुए हैं जबकि जहां पर्यटकों की गतिविधियां कम हैं वहां पर मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ी हैं।
विज्ञापन


कंडी मार्ग की लड़ाई लड़ रही सरकार
रामनगर (नैनीताल)। वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार कोटद्वार-रामनगर कंडी मार्ग की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है। मामला सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के बीच है। एनजीटी ने सर्वे करने से मना कर दिया था। फिर भी प्री मानसून सर्वे के लिए राज्य सरकार ने भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) देहरादून को साढ़े तीन करोड़ रुपये दिए थे। इसलिए तकनीकी दृष्टिकोण से डब्ल्यूआईआई सर्वे कर चुका है। डब्ल्यूआईआई के निदेशक से मानसून बाद के सर्वे के लिए कहा गया है। जल्द ही डब्ल्यूआईआई की टीम यहां आकर सर्वे करेगी। इसकी कार्यदायी संस्था एनबीसीसी होगी। वही इस सड़क का स्टीमेट बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed