{"_id":"5beb3822bdec2269385b70b7","slug":"15421420371715-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 नवंबर को काला दिवस मनायेंगे पर्यटन कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 नवंबर को काला दिवस मनायेंगे पर्यटन कारोबारी
Updated Wed, 14 Nov 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
tiger stops tourist way in corbett park
रामनगर (नैनीताल)। इस बार कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के वन विश्राम भवनों (एफआरएच) में रात्रि विश्राम की सुविधा नहीं मिल पा रही है। इसी कारण एफआरएच की अग्रिम बुकिंग सुविधा बहाल न होने से गुस्साए पर्यटन कारोबारियों ने नए पर्यटन सत्र के पहले दिन 15 नवंबर को काला दिवस मनाने की घोषणा की है। राज्य सरकार पर भी लापरवाही का आरोप लगाए हुए पर्यटन कारोबारियों ने नगर निकाय चुनाव के बहिष्कार का एलान किया।
ढिकाला जोन, सीतावनी जोन में पर्यटन गतिविधियों को लेकर मंगलवार को हाईकोर्ट में तारीख थी। इसलिए पर्यटन कारोबारियों की निगाह इस पर टिकी थी लेकिन हाईकोर्ट में अगली तारीख लग गई। इसलिए पर्यटन कारोबारियों ने दोपहर में वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत का घेराव किया तो शाम को वन परिसर में सभा की। कहा कि राज्य सरकार की लचर पैरवी के कारण पर्यटन गतिविधियों पर लगी रोक नहीं हटाई जा सकी है जबकि सीटीआर का नया पर्यटन सत्र 15 नवंबर से शुरू होता है। इसलिए ढिकाला जोन, सीतावनी जोन में पर्यटन गतिविधियों की बहाली के लिए वह बुधवार को कार्य बहिष्कार कर काला दिवस मनाएंगे। कहा कि सीटीआर, कॉर्बेट लैंडस्केप में पर्यटन गतिविधियों को लगातार सीमित किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में बेरोजगारी बढ़ रही है। इसके बावजूद राज्य सरकार कोई पहल नहीं कर रही है। हालांकि प्रदेश के वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने इस आरोप को नकारा। गाइड एसोसिएशन से योगेंद्र मनराल ने गाइडों की ऑनलाइन बुकिंग का भी विरोध किया। इस मौके पर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरि मान, जिप्सी एसोसिएशन से गिरीश धस्माना, चालक एसोसिएशन से अजय छिम्वाल, गिरीश धस्माना, पवन पुरी, मदन जोशी, असद अली, जगत सिंह, श्याम बिष्ट, हूर अली, अकरम खान, नदीम अहमद, वसीम अहमद, आदिल शम्शी, नदीम अहमद आदि थे।
पर्यटन कारोबारी कल मनाएंगे काला दिवस
कारोबारियों ने निकाय चुनाव के बहिष्कार का एलान किया
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बंगलों में रात्रि विश्राम की सुविधा मांगी
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन हाईकोर्ट के निर्देशानुसार कार्यवाही करेगा। इस मामले में मंगलवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन अब अगली तारीख लग गई है।
- राहुल, निदेशक सीटीआर, रामनगर।