फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   साल भर बहने वाली एकमात्र जलधारा भी सूखने की कगार पर

साल भर बहने वाली एकमात्र जलधारा भी सूखने की कगार पर

Wed, 14 Nov 2018 02:16 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
साल भर बहने वाली एकमात्र जलधारा भी सूखने की कगार पर
नैनीताल। चूनाधारा क्षेत्र की साल भर बहने वाली एकमात्र जलधारा अब गंदगी के चलते सूखने की कगार पर पहुंच गई है। स्थानीय लोग धारा में लंबे समय से कूड़ा डाल रहे हैं, जिससे ये स्थिति आई है। इसके साथ ही यहां लंगूरों का आतंक भी हो गया है।
विज्ञापन

चूनाधारा की प्राचीन जलधारा क्षेत्र के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। साल भर इस धारा से बहने वाले पानी को तमाम लोग पेयजल के लिए प्रयोग करते आ रहे हैं। इस समय यह जलधारा कूड़े से पट गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई लोग यहां कूड़ा और खाने-पीने का सामान डाल देते हैं। इसके चलते लंगूरों का जमावड़ा रहता है। लंगूर कई लोगों पर हमलावर हो चुके हैं। अब लोग यहां से गुजरने से भी डर रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी यहां से गुजरने वाले बच्चों को होती है। कई बच्चों को लंगूर दौड़ा चुका है। लंगूरों से बचकर भागे कई बच्चे भी चोटिल हो चुके हैं। कूड़ा डाले जाने के कारण क्षेत्र की इकलौती जलधारा भी सूखने की स्थिति में पहुंच गई है।
विज्ञापन


नैनीताल। जलसंस्थान के एई दिलीप सिंह बिष्ट ने बताया कि जलधारा में गंदगी करने की उन्हें जानकारी नहीं है। लोग उस जलधारा का पानी पीते हैं। जनहित में जलधारा की सफाई करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed