फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एक लाख 13 हजार अभ्यर्थी देंगे यूटीईटी की परीक्षा

एक लाख 13 हजार अभ्यर्थी देंगे यूटीईटी की परीक्षा

Fri, 02 Nov 2018 01:57 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
एक लाख 13 हजार अभ्यर्थी देंगे यूटीईटी की परीक्षा
फाइल फोटो
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) में इस बार अभ्यर्थियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इस बार कुल 1.13 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। यूटीईटी प्रथम में इस बार बीएड अभ्यर्थी भी अर्ह होने के कारण दस गुना अधिक आवेदन आए हैं। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के माध्यम से यह परीक्षा 14 दिसंबर को प्रदेश के 29 शहरों में दो पालियों में कराई जाएगी।
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड के अपर सचिव एनसी पाठक ने बताया कि यूटीईटी प्रथम में इस बार बीएड डिग्री धारक भी आवेदन कर सकते थे। इसी वजह से यूटीईटी प्रथम में इस बार 55311 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, जबकि पिछली बार तक सिर्फ डीएलएड की बाध्यता के कारण इसके मात्र 5263 आवेदक थे। इसी प्रकार बीएड की पूर्ववत योग्यता के कारण यूटीईटी द्वितीय में पिछली बार के 54126 आवेदकों के सापेक्ष इस बार 58500 आवेदन आए हैं। पिछली बार दोनों के 59389 आवेदकों के सापेक्ष इस बार दोनों यूटीईटी के लिए कुल 113811 आवेदन बोर्ड को मिले हैं। 14 दिसंबर को पहली पारी में यूटीईटी प्रथम, दूसरी पाली में यूटीईटी द्वितीय होगी। इसके लिए पौड़ी, पिथौरागढ़, नैनीताल में तीन-तीन केंद्र बने हैं जबकि अन्य शहरों में दो-दो स्थानों पर परीक्षा होगी। अपर सचिव ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों के आवेदन पत्रों में त्रुटियां हैं, उनकी सूची वेबसाइट पर अपलोड की जा रही है। अभ्यर्थी इन त्रुटियों को दस दिन में सुधार कर प्रत्यावेदन कर सकते हैं। त्रुटियां न सुधारने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
विज्ञापन


प्रदेश के 29 शहरों में दो पालियों में होगी यह परीक्षा
पिछली बार दोनों के 59389 आवेदकों के सापेक्ष इस बार 113811 आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed