फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पौने तीन लाख छात्र 1313 परीक्षा केंद्रो पर देंगे परीक्षा

पौने तीन लाख छात्र 1313 परीक्षा केंद्रो पर देंगे परीक्षा

Thu, 01 Nov 2018 02:01 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
पौने तीन लाख छात्र 1313 परीक्षा केंद्रो पर देंगे परीक्षा
exam
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा तैयारियां शुरू हो गईं है। 2019 में 1313 परीक्षा केंद्रों पर करीब पौने तीन लाख छात्र-छात्राएं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होंगे। स्वकेंद्र परीक्षा प्रणाली के तहत 49 नवीन परीक्षा केंद्र बनाए गए, जिसमें हरिद्वार में सबसे अधिक 11 केंद्र बने हैं। वहीं ऊधमसिंह नगर से सबसे अधिक और चंपावत जिले में सबसे कम छात्र इस बार बोर्ड परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


बुधवार को हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा की राज्य स्तरीय केंद्र निर्धारण समिति की बैठक निदेशक आरके कुंवर की अध्यक्षता में हुई। इसमें सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारी शामिल हुए। बैठक का संचालन सचिव डॉ. नीता तिवारी ने किया। इस मौके पर अपर सचिव एनसी पाठक, संयुक्त सचिव बीएमएस रावत, उप सचिव सीपी रतूड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



इस बार नौ परीक्षा केंद्र अधिक बने
1313 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल में एक लाख 49 हजार 737 विद्यार्थी और इंटरमीडिएट में एक लाख 24 हजार 183 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें जिला ऊधमसिंह नगर से सबसे ज्यादा 43 हजार 932 विद्यार्थी, जबकि चंपावत जिले से महज आठ हजार 482 छात्र ही परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्र सबसे अधिक पौड़ी में 163, सबसे कम चंपावत में 40 बनाए गए हैं। प्रदेश में 233 संवेदनशील और 26 अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र बनाए गए है। विगत वर्ष 2018 की तुलना में इस वर्ष नौ परीक्षा केंद्र अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पौने तीन लाख विद्यार्थी 1313 परीक्षा केंद्रों पर देंगे बोर्ड परीक्षा
स्व केंद्र परीक्षा प्रणाली के तहत 49 नवीन परीक्षा केंद्र बनाए
ऊधमसिंह नगर से सबसे अधिक बच्चे देंगे बोर्ड की परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed