{"_id":"5bcb8166bdec22694a53bd75","slug":"154006355811-kitchha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी कर्मी आड़ती में भिड़न्त बोली रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी कर्मी आड़ती में भिड़न्त बोली रोकी
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा में नवीन मंडी में शनिवार को आढ़तियों और कर्मचारी के बीच हुए विवाद के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों की धान की ट्रॉलियां कतारों में खड़ी रहीं। सूचना पर पहुंचे एसडीएम नरेश चंद दुर्गापाल ने समझाकर मामला निपटाया।
बता दें कि मंडी के आढ़ती नरेंद्र कानोडिया को शुक्रवार शाम एक ट्रक धान बाहर भेजना था। इसका फार्म लेने वह मंडी के एक कर्मचारी के पास गए तो उक्त कर्मचारी ने उनसे अभद्रता कर दी। आढ़ती से अभद्रता की सूचना पर शनिवार सुबह बड़ी तादाद में आढ़ती और चावल मिल मालिक मंडी में एकत्र हो गए। व्यापारियों ने मंडी कर्मचारी के माफी मांगने तक बोली बोलने से इनकार कर दिया। इधर, आढ़तियों की ओर से बोली नहीं लगने पर धान लेकर आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतारें लग गईं। बाहर से आए किसान भी चावल मिल मालिकों व आढ़तियों के खिलाफ भड़क उठे। कहा कि आढ़ती व कर्मचारी के बीच के विवाद की सजा किसानों को क्यों दी जा रही है। सूचना मिलने पर एसडीएम नरेश चंद दुर्गापाल मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर मामला निपटाया। वहां अखिल भारतीय किसान सभा के सचिव राजेंद्र सिंह, कामरेड अवतार सिंह, हरविंदर सिंह, दर्शन सिंह, धर्मेंद्र यादव, रंजीत सिंह, दीदार सिंह, सम्पूर्ण सिंह, इलवंत सिंह आदि थे।