{"_id":"5bcb8061bdec2269be331b68","slug":"154006329719-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मंदिर के बाबा समेत दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में मंदिर के बाबा समेत दो गंभीर
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर के बेरिया दौलत रोड पर जीप ने पीछे से स्कूटर सवार को टक्कर मार दी। हादसे में मंदिर के बाबा सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी वाहन से सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टरों ने दोनों को हल्द्वानी रेफर कर दिया।
शनिवार देर शाम बेरिया दौलत रोड स्थित टाट बाबा मंदिर के पास नगर के मोहल्ला संजय कालोनी निवासी मंगली स्कूटर से लौट रहा था कि रास्ते से लिफ्ट लेकर चिमटे बाले बाबा भी बैठ गए। इस दौरान जीप ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटर सवार मंगली और पीछे बैठे चिमटे वाले बाबा गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बताते हैं कि घटना के बाद चालक जीप छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने जीप अपने कब्जे में ले लिया। मंगली सिंह की पेप्सी फैक्ट्री के पास चाय की दुकान है।
विज्ञापन