{"_id":"5bca3593bdec2269b7316193","slug":"15399786114-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में रावण, मेघनाद और कुम्भकरण के पुतले का दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में रावण, मेघनाद और कुम्भकरण के पुतले का दहन
Updated Sat, 20 Oct 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल में पुतले फूंके
- फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। सरोवर नगरी में दशहरा पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया सथा ही डीएसए मैदान लगे मेले में भी काफी चहल पहल देने को मिली। यहां विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित रामलीला मंचन के दौरान रावण वध का मंचन किया गया।
रामसेवक सभा मल्लीताल की ओर से आयोजित रामलीला में दशमी के दिन डीएसए मैदान में श्रीराम-रावण युद्ध का मंचन किया गया। इसके बाद मैदान में रावण, मेघनाद, कुंभकरण के पुतले का दहन किया गया।
वहीं तल्लीताल रामलीला समिति की ओर से शाम करीब चार बजे रावण और मेघनाद के पुतले और श्रीराम सेना की शोभायात्रा निकाली, जो मालरोड होते हुए मल्लीताल बाजार भ्रमण के बाद तल्लीताल में संपन्न हुई और श्रीराम-रावण के बाद रावण और मेघनाद के पुतले का दहन किया गया।
विज्ञापन
दोनों ही रामलीला कमेटियों की ओर से रावण मेघनाद पुतला दहन के साथ आतिशबाजी की गई। वहीं नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा में रावण वध के साथ ही विभीषण राजतिलक, सीता की अग्नि परीक्षा व भरत मिलाप और आदर्श रामलीला एवं जन कल्याण समिति सूखाताल में रावण वध और सीता की अग्नि परीक्षा का मंचन किया गया।
डीएसए में आयोजित कार्यक्रम का संचालन हेमंत बिष्ट, नवीन पांडे ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल, मनोज साह, मुकेश जोशी, मनोज जोशी, डॉ. मोहित सनवाल, राजेंद्र बजेठा, कमलेश ढौड़ियाल, प्रकाश पांडे, जगदीश बुधानी, मिथलेश पांडे, प्रो. ललित तिवारी आदि मौजूद रहे।