फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   टॉप 350 ब्रिक्स यूनिवर्सिटियों में शामिल हुआ कुमाऊं विवि

टॉप 350 ब्रिक्स यूनिवर्सिटियों में शामिल हुआ कुमाऊं विवि

Tue, 16 Oct 2018 01:37 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
टॉप 350 ब्रिक्स यूनिवर्सिटियों में शामिल हुआ कुमाऊं विवि
नैनीताल और तमिलनाडु एक-एक अंक के साथ बढ़े आगे - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। खामियों में सुधार के साथ आधुनिक हो रहे कुमाऊं विश्वविद्यालय और जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर ने ब्रिक्स देशों के 350 सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की सूची में स्थान बनाया है। ब्रिक्स देशों के बीच कराए गए सर्वे में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका के करीब दस हजार विश्वविद्यालय शामिल थे।
विज्ञापन

क्यूएस की ओर से हर साल विश्व के विश्वविद्यालयों का सर्वे कराया जाता है। क्यूएस यूनिवर्सिटी रैंकिंग ब्रिक्स 2019 के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की सूची का एलान सोमवार को किया गया। दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में दो चरणों में विश्वविद्यालयों की श्रेणी का चयन किया गया। कुमाऊं विवि नैनीताल को ब्रिक्स देशों की सूची में 301-350 की जबकि भारतीय विश्वविद्यालयों में 66-70 की सूची में स्थान मिला। उत्तराखंड के राजकीय विश्वविद्यालयों में जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर को भी इसमें स्थान मिला है। कुमाऊं विवि का प्रतिनिधित्व कर विवि के शोध निदेशक प्रो. राजीव उपाध्याय इस सम्मान समारोह में शामिल हुए। इससे पहले इंडिया टुडे ग्रुप की ओर से कराए गए सर्वे में कुमाऊं विवि को 32वां स्थान मिला था।
विज्ञापन


ब्रिक्स देशों के दस हजार विश्वविद्यालय के बीच सर्वे हुआ था
भारतीय विश्वविद्यालयों में सर्वश्रेष्ठ सौ में शामिल

कुविवि को अभी और आगे ले जाना है : कुलपति
कुमाऊं विवि पढ़ कर निकले विद्यार्थी आज विभिन्न स्थानों में प्रतिष्ठित पदों में कार्यरत हैं। इन्हीं विद्यार्थियों के बल पर विवि दिनों दिन मुकाम हासिल कर रहा है। विवि के प्राध्यापकों, कर्मचारियों की लगन, मेहनत के बल आज हम इस स्थान पर हैं, आगे चुनौतियां कई हैं लेकिन उनको पार कर और भी आगे जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रो. डीके नौड़ियाल, कुलपति कुविवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed