{"_id":"5bb90b0a867a556845669a26","slug":"153885361917-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी और एपीएफ ने नो-मेंस-लैंड मेलाघाट पर स्थपित की हेल्प डेस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी और एपीएफ ने नो-मेंस-लैंड मेलाघाट पर स्थपित की हेल्प डेस्क
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खटीमा में एसएसबी 57वीं वाहिनी की चौकी मेलाघाट और नेपाल प्रहरी के जवानों ने संयुक्त रूप से नेपाल सीमा के नो-मेंस-लैंड में हेल्प डेस्क स्थापित की है। जिसका मुख्य उद्देश्य आने वाले त्योहारों दशहरा, दीवाली, भैया दूज आदि पर सीमा पार आवागमन करने वालों के दिलों में सुरक्षा की भावना जगाना है। वहीं डेस्क पर मौजूद दोनों देशों के जवान असामाजिक गतिविधियों और मानव तस्करी पर विशेष पर भी नजर रख सकेंगे।
नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 799-1 के निकट नो मेंस लैंड पर हैेल्प डेस्क स्थापित की गई है। मेलाघाट चौकी प्रभारी आनंद सिंह भंडारी ने कहा कि सीमा पार आने-जाने वाले डेस्क से किसी भी प्रकार की जानकारी और सहायता लें सकेंगे। उन्होंने कहा कि डेस्क का उद्देश्य आने-जाने वालों के साथ ही सीमा पर बसे भारतीय और नेपाली परिवारों को सुरक्षित महसूस कराना है। उन्होंने कहा कि डेस्क पर तैनात एसएसबी और नेपाल प्रहरी के जवान असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रख सकेंगे। उन्होंने कहा कि सीमा पर मानव तस्करी किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी। वहां पर एसआई लोकेश कुमार बनिया, खेमराज, अशोक मिश्रा, ओमपाल, विशाल राठौर, गुरप्रीत सिंह, नेपाल प्रहरी के एसआई कमल जोशी, रतन बसनेत, हरीश थापा, मदन धामी आदि थे।