{"_id":"5bb7b3d7867a5507af1cb041","slug":"153876576116-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक सवार मां, बेटा समेत तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक सवार मां, बेटा समेत तीन गंभीर
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी में हाईवे स्थित गांव जगन्नाथपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बाजपुर के सीएचसी में भर्ती कराया गया। युवक की हालत गंभीर बताई गई है। शुक्रवार देर शाम गांव मालधन निवासी गुरदीप सिंह अपनी माता सुमित्रो कौर के साथ अपने तीन साल के बेटे प्रिंस को लेकर बाइक से अपने ससुराल गदरपुर की ओर जा रहा था। हाइवे स्थित गांव जगन्नाथपुर के पास दोराहे की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार गुरदीप सिंह उसकी माता और मासूम बालक घायल हो गए। इस दौरान काशीपुर से बाजपुर जा रहे पुलिस कर्मी ने तीनों घायलों को एक वाहन से सीएचसी में पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इधर, देर शाम बाजपुर सीएचसी में गुरदीप सिंह (35) की इलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाल तुषार बोरा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।