{"_id":"5ba68c5f867a557eaf187b05","slug":"15376415472-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने चलाया सफाई अभियान
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर और सितारगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर झाड़ू लगाकर सफाई की। वहां पर पूर्व जिलाध्यक्ष राम मेराहेत्रा, डॉ. गिरीश तिवारी, मोहन बिष्ट, गुरविंदर सिंह चंडोक, इंतजार हुसैन, ईश्वर गुप्ता, अमित मनचंदा, राजकुमार सेठी, समरपाल चौधरी, सुशील शर्मा, योगेश सैनी आदि थे। इधर, सितारगंज में भाजपाइयों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और नगर पालिका परिषद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में सफाई की। वहां कार्यक्रम संयोजक संजय गोयल, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कमल जिंदल, भाजपा मंडल अध्यक्ष डालचंद्र राजपूत, विधायक प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे, अनिरुद्घ राय, गुरदीप सिंह चौहान आदि थे। ब्यूरो