{"_id":"5b6f49544f1c1be4258b476b","slug":"15340199168-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथिनियों में बढ़ रहा चिड़चिड़ापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथिनियों में बढ़ रहा चिड़चिड़ापन
Updated Sun, 12 Aug 2018 02:30 AM IST
विज्ञापन
हाथियों ने दीवार तोड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। बिजरानी रेंज के आमडंडा में उपचार के लिए रखी गई हथिनियों में चिड़चिड़ापन बढ़ रहा है। वह उग्र हो रही हैं। हथिनियां कई पेड़ों को उखाड़ रही हैं। करीब आने वालों पर चिंघाड़ रही हैं। वन विभाग का महावत शनिवार को हथिनी रानी को पानी पिलाने ले जा रहा था कि तभी हथिनी ने गुस्से में वन विभाग के बने क्वार्टर की दीवार तोड़ दी। वह महावत पर हमला करने लगी। महावत ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
हाईकोर्ट के निर्देश पर नौ अगस्त को वन विभाग ने ढिकुली से पालतू हथिनियों को कब्जे में लेकर बिजरानी रेंज के आमडंडा में रखा है, जहां पर रानी, फूलमाला, गुलाबकली, लक्ष्मी, एशियन लक्ष्मी, हेमा, कलीना हथिनियों का उपचार चल रहा है। हथिनियों को खाने के लिए गन्ना, घास दिया जा रहा है। उन्हें शांत रखने की कोशिश की जा रही है। हथिनियों के उग्र होने की सूचना पर वन संरक्षक डॉ. पराग मधुकर धकाते, डीएफओ नेहा वर्मा ने शनिवार को बिजरानी रेंज में हाथियों का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली। वन संरक्षक ने बताया कि हथिनियां को अपने महावतों की गंध नहीं मिली रही है, जिसकी वजह से वह उग्र हो रही हैं। अभी इनको ट्रेनिंग दी जा रही है। इनके लिए उचित स्थान देखा जा रहा है।
मुक्त हथिनियों में बढ़ रहा चिड़चिड़ापन
अपने महावत की गंध न मिलने से उग्र हो रहीं
वन संरक्षक ने अधिकारियों के साथ की बैठक
रामनगर (नैनीताल)। वन संरक्षक डॉ. पराग मधुकर धकाते शनिवार को वन परिसर रामनगर पहुंचे। उन्होंने डीएफओ सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में हथिनियों को लेकर जानकारी ली और उनके लिए उचित स्थान खोजने के निर्देश दिए। हथिनियों के उग्र होने की सूचना पर उन्होंने कॉर्बेट पार्क के पशु चिकित्सक डॉ. दुष्यंत शर्मा से भी हथिनियों के उपचार की जानकारी ली।