फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हरीनगर के भूस्खलन से बलिया नाला खतरे में

हरीनगर के भूस्खलन से बलिया नाला खतरे में

Sat, 04 Aug 2018 01:56 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
हरीनगर के भूस्खलन से बलिया नाला खतरे में
नैनीताल। हरिनगर (रईस होटल) क्षेत्र को भूस्खलन से बचाने के लिए सिंचाई विभाग ने आपदा प्रबंधन विभाग और टीएचडीसी को डीपीआर तैयार करने के लिए रिपोर्ट भेजी है। दोनों संस्थाएं यहां पहुंच कर सर्वे करेंगी और डीपीआर तैयार करेंगी।
विज्ञापन

रईस होटल क्षेत्र में भूस्खलन जारी रहने से बाढ़ का खतरा है। यहां से कई परिवारों को दूसरे स्थानों पर विस्थापित किया जा चुका है। बलिया नाले में करोड़ों रुपये खर्च करके कराया गया निर्माण भी खतरे में है। क्षेत्र का लगभग चार हजार वर्गमीटर क्षेत्र भूस्खलन की जद में है। बलिया नाला और रईस होटल में रहने वालों को बचाने के लिए सिंचाई विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर आपदा प्रबंधन विभाग और चेयरमैन टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (टीएचडीसी) को भेजा है। अब यह संस्थाएं यहां पहुंच कर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का सर्वे करेंगी। इसके बाद डीपीआर तैयार कर बजट का प्रस्ताव बनाया जाएगा। इस प्रक्रिया में अधिक समय लगना तय है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो हरिनगर क्षेत्र में भूस्खलन रुक जाएगा। सिंचाई विभाग के एई मदन मोहन जोशी ने बताया कि हरिनगर, रईस होटल क्षेत्र में कई जगह पत्थर दिखने लगे हैं जबकि बीच का हिस्सा सबसे ज्यादा संवेदनशील है। अनहोनी से बचने के लिए रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन


हरिनगर को भूस्खलन से बचाने को आपदा प्रबंधन को रिपोर्ट भेजी
सिंचाई विभाग ने डीपीआर बनाने के लिए आपदा प्रबंधन और टीएचडीसी से कहा
हरिनगर का 4000 वर्गमीटर क्षेत्र भूस्खलन की जद में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed