{"_id":"5b4a5aa64f1c1b49748b4bc1","slug":"153159952419-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोटिया -तिब्बती बाजार का ईओ ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोटिया -तिब्बती बाजार का ईओ ने किया निरीक्षण
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
Nainital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। नगर पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा ने शनिवार को भोटिया, तिब्बती, न्यू पालिका, चाट पार्क का निरीक्षण किया। ईओ ने अतिक्रमण के दायरे में आए दुकानदारों को नोटिस की तय सीमा तक अतिक्रमण हटाने को कहा। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि सोमवार को समय एक हफ्ते की समय सीमा समाप्त हो रही है और बुधवार को अतिक्रमण तोड़ा जाएगा।
हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन के क्रम में पालिका की ओर से पिछले दिनों भोटिया, तिब्बती, न्यू पालिका, चाट पार्क के 138 दुकानदारों को नोटिस जारी किए थे। पालिका की ओर जारी किए गए नोटिस में दुकानदारों ने आवंटित क्षेत्र से अधिक में किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए एक हफ्ते का समय दिया गया था, जिसके बाद पालिका की टीम ने दुकानों के आवंटित क्षेत्र में निशान भी लगा दिए थे। उक्त क्षेत्र के दुकानदारों को दिए गए नोटिस की मीयाद सोमवार को पूरी हो रही है जिसे देखते हुए ईओ रोहिताश शर्मा ने इन क्षेत्रों का निरीक्षण किया। ईओ ने बताया कि नोटिस के क्रम में अधिकतर दुकानदारों ने अतिक्रमण को हटा लिया है। उन्होंने बताया कि भोटिया मार्केट के दुकानदारों को दुकान के बाहर लगाई गई झांप के सहारे के लिए लगाए गए पोल हटाने को कहा गया है। ईओ शर्मा ने बताया कि भोटिया मार्केट में दुकानदारों ने फुटपाथ को अव्यवस्थित किया है, उसे भी पालिका समतल कराएगी।