{"_id":"5b4a3bce4f1c1b52748b4bb8","slug":"153159162717-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारिता चुनाव पर रोक के निर्णय की प्रति जिला मुख्यालय नहीं पहुंचने पर जिले में चुनाव प्रक्रिया रही जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारिता चुनाव पर रोक के निर्णय की प्रति जिला मुख्यालय नहीं पहुंचने पर जिले में चुनाव प्रक्रिया रही जारी
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गरुड़(बागेश्वर)। सहकारिता के निर्वाचन प्रक्रिया पर हाइकोर्ट द्वारा 30 जुलाई तक अंतिरम रोक लगाने के बावजूद जिले की साधन सहकारी समितियों में निर्वाचन प्रक्रिया जारी रही। शासन के आदेश पर निर्वाचन अधिकारियों ने मतदाता सूची का शनिवार को अंतिरम प्रकाशन किया।
बता दें कि हाइकोट में दायर एक याचिका पर न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह की एकल पीठ ने सुनवाई के बाद सहकारिता चुनाव में 30 जुलाई तक अंतिरम रोक लगा दी थी। हाइकोर्ट के फैसले की प्रति देर शाम तक जिला मुख्यालय नहीं पहुंची। जिसके चलते निर्वाचन अधिकारियों ने सहकारिता चुनाव की प्रक्रिया दिन भर जारी रखी। साधन सहकारी समिति गरुड़, डंगोली, पिंगलों, आरे, बिनौला सहित जिले की सभी समितियों में निर्वाचन प्रक्रिया जारी रही। मतदाता सूची का अंतिरम सूची समिति कार्यालयों में चस्पा कर दी।
आदेश की प्रति पहुंचते ही प्रक्रिया में रोक लगा दी जाएगी
बागेश्वर। जिला सहायक निबंधक सहकारिता ने मनोहर सिंह मर्तोलिया ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पर तीस जुलाई तक अंतरिम रोक लगने संबंधी हाइकोर्ट का आदेश जिला मुख्यालय नहीं पहुंचा। उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश के प्रति पहुंचते ही चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी जाएगी।