{"_id":"5b490ae94f1c1b35748b478a","slug":"15315135751023-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुविवि ने 23 जुलाई की प्रोफेशनल कोर्स में दाखिले की तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुविवि ने 23 जुलाई की प्रोफेशनल कोर्स में दाखिले की तिथि
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने प्रोफेशनल कोर्सों में प्रवेश पंजीकरण की तिथि बढ़ा कर 21 जुलाई कर दी है। विवि में प्रोफेशनल कोर्सों के लिए 23 जुलाई तक ऑनलाइन प्रवेश आवेदन फार्म भर सकेंगे। इससे पहले विवि ने छह जुलाई को आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी थी।
प्रोफेशनल कोर्सों के लिए विवि के पास निर्धारित सीटों से कम आवेदन आए थे। कम आए आवेदनों का हवाला देते हुए विवि प्रशासन की ओर से प्रोफेशनल कोर्सों के लिए प्रवेश आवेदन की तिथि बढ़ाने की बात कही है। विवि के मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो. संजय पंत ने बताया कि 13 जून से प्रोफेशनल कोर्सों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई थी। कहा कि विवि की ओर से छह जुलाई को प्रवेश आवेदन प्रक्रिया बंद करने तक प्रोफेशनल कोर्सों के लिए करीब 2500 आवेदन ही आए थे। उन्होंने बताया कि प्रवेशार्थी विवि के ऑनलाइन पोर्टल kunainital.ac.in से आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रोफेशनल कोर्सों में आवेदन करने वाले प्रवेशार्थी 24 जुलाई तक कैंपस, कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन फार्म की हार्ड कॉपी जमा कर सकते हैं।
- प्रो. संजय पंत ने बताया कि विवि की ओर से छह जुलाई को यूजी, पीजी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले जो विद्यार्थियों ने आवेदन फार्म की हार्डकॉपी कैंपस, कॉलेजों में सात जुलाई तक जमा नहीं कर पाए हैं उनको भी मेरिट में स्थान देने के निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे विद्यार्थियों को अपने फार्म की हार्ड कॉपी, प्रमाण पत्र मेरिट में नाम आने पर जमा कर सकते हैं।