फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   विद्युत संबंधी समस्याएं सुलझाने को विरोध, प्रदर्शन

विद्युत संबंधी समस्याएं सुलझाने को विरोध, प्रदर्शन

Sat, 14 Jul 2018 02:18 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:18 AM IST
विज्ञापन
विद्युत संबंधी समस्याएं सुलझाने को विरोध, प्रदर्शन
लोगों ने बिजली मांगी - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। विद्युत संबंधी समस्याओं को लेकर ग्राम गौजानी चोरपानी, अंबिका विहार के ग्रामीणों ने शुक्रवार को स्थानीय विद्युत कार्यालय में विरोध, प्रदर्शन किया। ऊर्जा निगम की सहायक अभियंता सौम्या सक्सेना को ज्ञापन सौंपा। इसमें ग्रामीणों ने बताया कि गांव में निगम ने नए विद्युत कनेक्शन दिए लेकिन इनकी खपत के अनुरूप ट्रांसफार्मरों की क्षमता नहीं बढ़ाई। इस कारण गांव में दो साल से लोवोल्टेज की समस्या है। विद्युत उपकरण सही से कार्य नहीं कर पा रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई में भी व्यवधान हो रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से कई बार संबंधित इंजीनियरों को पहले भी अवगत कराया लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों ने कहा कि यदि शीघ्र ही समस्याओं को निदान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। चोरपानी के पूर्व प्रधान आनंद प्रकाश, गोपाल असनोड़ा, हरीश उप्रेती, शांति देवी, पूजा, मुन्ना लाल, कमल, सुरेश राम, जगदीश, राजेंद्र, मोहन, कमलेश, रजनी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed