फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक में कई प्रस्ताव पास

रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक में कई प्रस्ताव पास

Fri, 13 Jul 2018 02:18 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:18 AM IST
विज्ञापन
रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक में कई प्रस्ताव पास
चंडीगढ़ में रेड क्रॉस की साइकिल रैली - फोटो : amar ujala
नैनीताल। जिला रेडक्रॉस समिति की बैठक बृहस्पतिवार को बीडी पांडे जिला चिकित्सालय के सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता व सोसायटी के चेयरमैन सीएस रावत ने की। बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में रेडक्रॉस के कार्यों में तेजी लाने के लिए डिजास्टर मैनेजमेंट कमेटी, फाइनेंस कमेटी, मेडिकल हेल्थ कमेटी, पर्सनल हाईजीन कमेटी, ब्लड डोनेशन कमेटी, एंबुलेंस सर्विस कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में चेयरमैन सीएस रावत ने कहा कि डीएम के निर्देशों के अनुसार जिले के सभी सामुदायिक केंद्रों पर जनऔषधि केंद्र खोले जाएंगे। उन्होंने जिला रेडक्रॉस समिति के अधीन संचालित पांच औषधि जनकेंद्रों एवं रेन बसेरा में कार्यरत कार्मिकों के वेतन वृद्धि का मामला वित्त समिति को सौंपने का निर्णय लिया। आजीवन रेडक्रॉस सदस्यता 500 से बढ़कर 1000 रुपये, पैट्रन सदस्यों को 20,000 रुपये, वाइस पैट्रन सदस्यों को 10,000 से बढ़ाकर 12000 रुपये करने की सूचना सदस्यों को दी गई। सचिव आरएन प्रजापति ने संचालन किया। इस मौके पर वाइस चेयरमैन मुन्नी तिवारी, पैट्रन सदस्य डॉ. तारा आर्या, वीसी तिवारी, श्याम धानक, एसपी ढौंडियाल, नंदन कांडपाल, मदन सिंह मेहरा, मनमोहन सिंह कांडपाल, खष्टी देवी, नवनीत राना, रविशंकर जोशी, अशोक सिंह, मंजू कोटलिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed