{"_id":"5b47a2ff4f1c1b0e278b6209","slug":"15314214375-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरीयता सूची से प्रवेश होने से भड़के छात्रों ने की डिग्री कालेज में तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरीयता सूची से प्रवेश होने से भड़के छात्रों ने की डिग्री कालेज में तालाबंदी
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाजपुर में स्नातक के प्रथम सेमेस्टर में वरीयता सूची से प्रवेश होने से भड़के छात्रों ने हंगामा कर महाविद्यालय गेट पर तालाबंदी कर प्राचार्या को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने कहा कि जल्द ही मांग पूरी नहीं हुई तो 16 जुलाई से बेमियादी धरना शुरू किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष उमेश पासी और उपाध्यक्ष आशीष भट्ट के नेतृत्व में कई छात्र एकत्र होकर गेट पर पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर कालेज गेट पर तालाबंदी कर दी। उसके बाद कार्यालय पहुंचकर प्राचार्या डॉ. कमला चंयाल को कुलपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि स्नातक के प्रथम सेमेस्टर के प्रवेश में वरीयता सूची के आधार दाखिल करने से काफी संख्या में छात्र छात्राएं प्रवेश से वंचित रह गए हैं। उन्होंने वरीयता प्रक्रिया को समाप्त कर पूर्व की भांति प्रवेश दिलाए जाने की मांग की। छात्रों ने कहा कि 14 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की गई तो 16 जुलाई को विद्यालय में बेमियादी धरना शुरू किया जाएगा। मौके पर छात्र संघ पूर्व अध्यक्ष रजत भंडारी गुलफाम, अमित राठौर, नवदीप सिंह, रोशन पटेल, सुनीता रानी, आशीष कांबोज, मंदीप, रचना आदि थे।