{"_id":"5b3fcf7e4f1c1b0b278b4ef3","slug":"153090854115-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप के काटने से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सांप के काटने से महिला की मौत
विज्ञापन
redback spider and snake fight
- फोटो : Star Weekly
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। शाहजहांपुर की एक महिला को रात में सोते हुए सांप ने काट लिया। एसटीएच में इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। अस्पताल के एमएस डॉ.एके जोशी ने बताया कि सांप के काटने के रोज तीन से चार मामले आ रहे हैं।
पुलिस के अनुसार शाहजहांपुर (यूपी) जिले के फैजलपुर मदनापुर का मूल निवासी किशन अपने परिवार के साथ छड़ायल में किराए पर रहता है। 23 जून की रात उसकी पत्नी गुड्डी (46) के दाहिने पैर की अंगुली में सांप ने काट लिया। उसे एसटीएच में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस पूछताछ से पता चला कि महिला छड़ायल निवासी हरीश भट्ट के मकान में किराएदार है। पति राजमिस्त्री का काम करता है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
सांप के काटने से महिला की मौत
सांप निकलने की घटनाएं बढ़ीं, रहें सावधान
हल्द्वानी। इन दिनों सांप निकलने और सांप के काटने की घटनाएं बढ़ गई हैं। पहाड़ पर मुक्तेश्वर में किंग कोबरा निकलने से लेकर मैदान में अजगर, कोबरा विद्यालय और घरों में निकल चुके हैं। वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त डॉ.पराग मधुकर धकाते के अनुसार इस मौसम में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ती है। मेेंढक आदि को खाने के लिए सांप निकलते हैं। ऐसे में कुछ सावधानी बरतनी चाहिए। विभाग एहतियातन सभी डीएफओ, खटीमा एसडीओ कार्यालय आदि स्थानों पर जल्द ही एंटी वेनम वॉयल उपलब्ध कराएगा, जिससे अगर किसी को जरूरत पड़े तो तत्काल दवा उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन
एसटीएच में पांच सालों में सांप के काटने के मामले
वर्ष सांप काटने के मामले
2018 38
2017 45
2016 36
2015 53
2014 50
एसटीएच और बेस में है एंटी वेनम
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में एंटी वेनम की 750 वायल हैं, जबकि सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में एंटी वेनम की 70 वायल हैं। बेस अस्पताल में बारिश की शुरुआत को देखते हुए सौ वायल एंटी वेनम मंगवाई जाएगी।
यह सावधानी बरतें
- जूते, मोजे पहनते समय एक बार चेक जरूर करें
- खेतों में काम करने जा रहे हैं तो जूते अवश्य पहनें
- घर के आसपास सफाई रखें
- अगर सांप कांट लेता है, तो झाड़ फूंक करने की जगह डॉक्टर से संपर्क करें
पटवारी चौकी में घुसे दो कोबरा, वन विभाग ने पकड़ा
भवाली (नैनीताल)। फरसौली स्थित पटवारी चौकी में मंगलवार की दोपहर दो कोबरा घुस गए। इससे वहां अफरा-तफरा मच गई। कोबरा को चौकी में देख पटवारी समेत अन्य लोग बाहर आ गए। इस कारण दो घंटे तक चौकी में कार्य बाधित रहा। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दोनों कोबरा को पकड़ा। स्थानीय निवासी नंदू पांडे ने बताया कि दोपहर में कोबरा घुसने से चौकी में काम कराने पहुंचे सभी लोगों को काफी देर तक चौकी के बाहर खड़े रहना पड़ा। पटवारी ने बताया कि दोपहर के समय फाइलों के बीच अचानक दो कोबरा दिखाई दिए, जिन्हें पकड़ने के बाद ही दोबारा कार्य शुरू किया गया। 24 जून को प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय जू में स्थित श्रमिकों के डेरे में अजगर को रेस्क्यू किया गया था।