फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जिला पंचायत सदस्यों ने प्रभारी एई के खिलाफ पारित किया निन्दा प्रस्ताव

जिला पंचायत सदस्यों ने प्रभारी एई के खिलाफ पारित किया निन्दा प्रस्ताव

Fri, 06 Jul 2018 01:53 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्यों ने प्रभारी एई के खिलाफ पारित किया निन्दा प्रस्ताव
netaji
नैनीताल। जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई बोर्ड की बैठक में प्रभारी एई की तैनाती को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। जिला पंचायत सदस्यों ने ऐतराज जताया कि जब पद रिक्त नहीं है तो प्रभारी एई अनिल जोशी की तैनाती क्यों की जा रही है। बैठक में प्रभारी एई के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस पर अपर मुख्य अधिकारी हिमाली जोशी पेटवाल ने शासन को पत्र भेजने की बात कही, इस पर सदस्य शांत हुए। बैठक में राज्य वित्त और जिला निधि से वेतन देने पर भी ऐतराज जताया गया। सदस्यों ने प्रभारी एई के रूप में काम देख रहे हरीश पांडे को ही तैनात रखने का प्रस्ताव रखा। जिपं सदस्यों ने ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर लाइटों के न लगने पर सवाल खड़े किए। इस दौरान जिपं उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह नयाल, हरीश बिष्ट, भुवन चंद्र, महेंद्र चौधरी, गोविंद सामंत, पीसी गोरखा, मीना रौतेला, गीता सुयाल, पूनम बिष्ट, किरन जोशी, गणेश मेहरा, मंजू रावत, शांति भट्ट, नवीन चंद्र मौलेखी, लाखन निगल्टिया आदि थे।
विज्ञापन


जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में सदस्यों ने किया हंगामा
प्रभारी एई के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया

पचास फीसदी बजट जलापूर्ति पर खर्च किया जाएगा
बैठक में एएमओ हिमाली जोशी पेटवाल ने बताया कि राज्य वित्त को 2.76 से बढ़ाकर 4.58 लाख रुपये कर दिया गया है। इसका 50 फीसदी बजट जल आपूर्ति में खर्च किया जाएगा। हल्द्वानी नगर निगम में पंचायत के क्षेत्रों को जोड़ने के मामले में सदस्यों ने कहा कि इससे जिपं की आय में कमी आएगी।
विज्ञापन


खुर्पाताल बाइपास पर पालिका के टैक्स वसूलने पर सवाल
ज्योलीकोट के जिला पंचायत सदस्य गणेश सिंह मेहरा ने कहा कि खुर्पाताल बाइपास में नगर पालिका नैनीताल की ओर से टैक्स वसूला जा रहा है, जो गलत है। ये जिला पंचायत की आय का साधन था। पंचायत क्षेत्रों में बाहर के बिल्डर निर्माण कार्य कर रहे हैं, उनसे किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रखे गए प्रस्ताव
-गांव में फेरी वालों का हो सत्यापन
-हाट बाजार के लिए चयनित स्थान पर ही लगें दुकानें
-ग्रामीण क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं
-दुकानदारों के टैक्स से शौचालय और कूड़ेदान की व्यवस्था की जाए
-रानीबाग में शौचालय बनाने की मांग
-कोटाबाग में कूड़ा निस्तारण व्यवस्था की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed