{"_id":"5b391cde4f1c1b634d8b98fa","slug":"1530469598322-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहियाहेड पावर हाउस में जून में रिकार्ड 22 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहियाहेड पावर हाउस में जून में रिकार्ड 22 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खटीमा के लोहियाहेड पावर हाउस वर्ष 2015 की आपदा से उबरने के बाद अब निरंतर बिजली उत्पादन के रिकार्ड बनाता जा रहा है। पावर हाउस की तीन टरबाइनें पानी मिलने पर क्षमता 13.8 मेगावाट से बढ़कर 15 मेगावाट तक उत्पादन कर रही हैं। जून माह में लक्ष्य 21 एमयू (मिलियन यूनिट) का था लेकिन 22 एमयू उत्पादन दर्ज हुआ है। साल 2014 में शारदा नदी में आए जल सैलाब से शारदा नहर परियोजना में भी तबाही मची थी। एकाएक पानी अधिक आने से लोहियाहेड पावर हाउस में भी अनेक निर्माण ध्वस्त व तीन टरबाइनों से बिजली उत्पादन ठप हो गया। करीब दो साल तक पुनर्निर्माण कार्य चला। पांच सितंबर 2016 को रिनोवेशन कार्य पूरा हुआ। इसके बाद से ही पावर हाउस में बिजली उत्पादन में रिकार्ड बढ़ोतरी हो रही है। बीते वित्तीय वर्ष में 212 एमयू उत्पादन हुआ। पावर हाउस के ईई भरत शर्मा ने बताया कि जून माह में 22.20 मिलियन यूनिट उत्पादन हुआ। पावर हाउस से वर्तमान में खटीमा औद्योगिक, टनकपुर, बनबसा और खटीमा नगर के लिए बिजली आपूर्ति की जा रही है। साथ ही सितारगंज और पीलीभीत फीडर से भी लाइन जुड़ी है।