{"_id":"5b391cd94f1c1b694d8b976f","slug":"153046959310-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटा हाथी ने घास लेकर लौट रही वृद्धा को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटा हाथी ने घास लेकर लौट रही वृद्धा को रौंदा, मौत
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाजपुर के गांव रतनपुरा में छोटा हाथी ने जंगल से घास लेकर लौट रही वृद्धा को रौंद दिया। हादसे में वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गांव रतनपुरा के गुरुद्वारा मार्ग स्थित सौर ऊर्जा प्लांट के पास रविवार शाम छोटा हाथी (यूके 06 सीए 3886) डीजल के ड्रम लेकर आ रहा था। रास्ता खराब होने के कारण चालक राजू वाहन को बैक करके चला रहा था कि जंगल से घास (चारा) लेकर लौट रही ऊषा देवी (60) निवासी गांव रतनपुरा को वाहन ने रौंद दिया। इससे ऊषा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी इंचार्ज दिनेश फर्त्याल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चालक राजू निवासी बाजपुर के गांव सीता कॉलोनी निवासी को हिरासत में ले लिया। मृतका के दो पुत्र और छह पुत्रियां है। सभी की शादी हो चुकी है। ब्यूरो