{"_id":"5b2eaa074f1c1b214d8b81e8","slug":"15297848419-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे लोग
Updated Sun, 24 Jun 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
रामनगर में शिविर में जांच करती चिकित्सक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। उजाला हॉस्पिटल की ओर से ओपीडी आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित कैंप में दूसरे दिन मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को चिकित्सीय परामर्श देकर दवाईयां भी वितरित की।
उजाला हॉस्पिटल की ओर से प्राथमिक विद्यालय बंबाघेर में तीन दिवसीय ओपीडी आपके द्वार कैंप में शनिवार को सुबह 10 बजे से ही लोगों की भीड़ आनी शुरू हो गई। कैंप में उजाला हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सा कर्मियों और ओपीडी विशेषज्ञ डॉ. सौरभ शर्मा ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। उन्होंने पेट, जोड़ों के दर्द, ब्लड शुगर, चर्मरोग, लीवर (यकृत), अल्सर, हेपेटाइटिस, पीलिया जैसी बीमारियों से ग्रस्त रोगियों को चिकित्सीय परामर्श दिया गया।
वहीं क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने भी शिविर में अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। उन्होंने उजाला अस्पताल के इस शिविर की प्रशंसा करते हुए स्थानीय जनता से भी शिविर का लाभ लेने की अपील की है। ओपीडी में पंजीकरण कराने वालों को उजाला हॉस्पिटल में इलाज के दौरान विशेष रियायत दी जाएगी। इस मौके पर निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में वैभव अग्रवाल चौधरी और उनके परिजनों ने कैंप में मरीजों और स्टाफ को शर्बत वितरित किया।
विज्ञापन
- उजाला हॉस्पिटल के शिविर का आज आखिरी दिन
- विधायक ने भी कैंप में अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया