{"_id":"5b26b1364f1c1bed778b4769","slug":"152926239215-chorgalia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइगर रिजर्व के विराध में उतरे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइगर रिजर्व के विराध में उतरे ग्रामीण
Updated Mon, 18 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
टाइगर रिजर्व बनाने का विरोध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरगलिया (नैनीताल)। नंधौर वन्य जीव अभयारण्य को टाइगर रिजर्व बनाने के विरोध में चोरगलिया के लोग मुखर हो गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विरोध के बाद भी रिजर्व बनाया गया तो आंदोलन किया जाएगा। तीन दिन बाद आमरण अनशन भी किया जाएगा।
रविवार को सिंचाई विभाग के विश्राम भवन में सैकड़ों लोग एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि हाल ही में नंधौर सेंचुरी को टाइगर रिजर्व बनाने को लेकर सात जून को जन सुनवाई हुई थी। इसमें क्षेत्रवासियों ने रिजर्व बनाने का विरोध किया था। डीएफओ चंद्रशेखर सनवाल के सामने भी रिजर्व बनाने से इंकार किया था फिर भी स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड में मंजूरी दे दी गई। आरोप लगाया कि यह विभागीय मिलीभगत है। लोगों ने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। साथ ही यह फैसला लिया गया कि यदि वन विभाग ने तीन दिन के भीतर टाइगर रिजर्व बनाने का फैसला वापस नहीं लिया तो वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त और डीएफओ हल्द्वानी के दफ्तर में आमरण अनशन किया जाएगा। इस दौरान भुवन पोखरिया, राहुल पानू, त्रिलोक सुयाल, हरीश बिष्ट, विक्रम बिष्ट, हीरा देवी, भावना, तुलसी, पार्वती, कमला, पार्वती बिष्ट, गीता देवी, दुर्गा, शांति, पुष्पा, देवकी, हेमा देवी, प्रदीप फर्त्याल, दीपक थुवल, पीयूष फर्स्वाण, खष्टी चौसाली आदि मौजूद थे।