फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ओएसिस बिष्ट ने इटली में बढ़ाया उतरांखड का मान

ओएसिस बिष्ट ने इटली में बढ़ाया उतरांखड का मान

Sun, 17 Jun 2018 01:10 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
ओएसिस बिष्ट ने इटली में बढ़ाया उतरांखड का मान
ओएसिस बिष्ट - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। नगर के ओएसिस बिष्ट ने यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन रोम सेंटर, इटली में हुए अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अपना शोधपत्र पेश कर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। 18 साल के ओएसिस राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय उड़ीसा में बीबीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र हैं। उनके पिता डॉ. सतपाल सिंह बिष्ट कुविवि के डीएसबी परिसर में जंतु विज्ञान विभाग में प्रोफेसर हैं और मां डॉ. श्वेत पदमा भारतीय पर्यावरण मंत्रालय में वरिष्ठ वैज्ञानिक हैं।
विज्ञापन

डॉ. सतपाल ने बताया कि पिछले महीने हुए इंटरनेशनल सेमिनार ऑन बिटकॉइन पर हुई दो कार्यशालाओं में भी ओएसिस को पहला अवार्ड मिला था। बिटकॉइन सेमिनार में उनके शोधपत्र को दूसरा स्थान मिला था। इसके बाद उन्हें इटली में हुए इस सम्मेलन में आमंत्रित किया गया। यहां उन्होंने ‘विलय, अधिग्रहण के दौरान नेतृत्व पर ट्रस्ट का प्रभाव भारतीय दूरसंचार के परिप्रेक्ष्य में केस स्टडी’ विषय पर शोधपत्र पेश किया। डॉ. सतपाल के अनुसार ओएसिस ने दूसरी कक्षा तक नैनीताल और 12वीं तक की शिक्षा डीपीएस दिल्ली से प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed