फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कुते गोद लेंगे नागरिक, बाड़ा बनाएगा प्रशासन

कुते गोद लेंगे नागरिक, बाड़ा बनाएगा प्रशासन

Sun, 17 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
कुते गोद लेंगे नागरिक, बाड़ा बनाएगा प्रशासन
नैनीताल। नगर में आतंक का पर्याय बन चुके कुत्तों को सामूहिक गोद लेने की अनूठी पहल की गई है। एक व्यक्ति ने कुत्तों को गोद लेने की इच्छा एडीएम प्रशासन हरबीर सिंह से मिलकर जताई है। कुछ सामाजिक संगठन भी कई कुत्तों को एक साथ पालने पर विचार कर रहे हैं। कुत्तों का बाड़ा बनाने के लिए रूसी बाईपास पर जगह चिन्हित की जा चुकी है।
विज्ञापन

सरोवर नगरी में बीते पांच सालों में कुत्ते तीन लोगों की जान ले चुके हैं। गली मोहल्लों से लेकर बाजारों तक कुत्ते लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने पिछले दिनों कुत्तों का बधियाकरण कराने के निर्देश नगर पालिका प्रशासन को दिए थे। इसी बीच एक व्यक्ति ने एडीएम हरबीर सिंह से मिलकर कुत्तों को गोद लेने की इच्छा जाहिर की। सरोवर नगरी का रहने वाला यह व्यक्ति कुत्तों को खिलाने-पिलाने और देखभाल करने की जिम्मेदारी लेने को तैयार है, लेकिन उसके पास कुत्तों को रखने के लिए जमीन नहीं है। ऐसे में अगर प्रशासन उन्हें कुत्तों को रखने के लिए बाड़ा बनाकर देता है तो वह कुत्तों को गोद लेने को तैयार है। एक सामाजिक संगठन भी कुत्तों को गोद लेने की बात पर सहमति जता चुका है। इसके बाद प्रशासन ने रूसी बाईपास के पास बाड़ा बनाने के लिए जगह चिन्हित कर ली है। फिलहाल यह जमीन वन विभाग के स्वामित्व में है। जमीन प्रशासन को हस्तांतरित करने संबंधी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जा चुकी है। शासन से मंजूरी मिली तो कुत्तों के लिए बाड़ा बना दिया जाएगा। इसके बाद कुत्तों को पकड़ कर बाड़े में रखा जाएगा। जिससे कुत्तों की जान बच जाएगी और लोगों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


कुत्तों को गोद लेने की इच्छा एक व्यक्ति ने मुझसे मिलकर जाहिर की थी। प्रशासन ने रूसी बाईपास पर कुत्तों के लिए बाड़ा बनाने के लिए जगह चिंहित कर ली है। रिपोर्ट शासन को गई है। अगर शासन से जमीन मिली तो रूसी बाईपास पर कुत्तों का बाड़ा बना दिया जाएगा। -हरबीर सिंह, एडीएम प्रशासन, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed