फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बोल्डर गिरने से सौड़ देवीपुरा मोटर मार्ग बंद

बोल्डर गिरने से सौड़ देवीपुरा मोटर मार्ग बंद

Sun, 17 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
बोल्डर गिरने से सौड़ देवीपुरा मोटर मार्ग बंद
बोल्डर गिरने से रोड ब्लॉक - फोटो : अमर उजाला
कालाढूंगी (नैनीताल)। शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश से कई गांवों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। विकासखंड कोटाबाग के पर्वतीय क्षेत्रों को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला देवीपुरा-सौड़ मोटर मार्ग पर छड़ा पुल के पास बोल्डर आ जाने के कारण बंद हो गया है। इससे तीन हजार से ज्यादा आबादी प्रभावित है। दो दिन से ग्रामीणों के फल और सब्जियां घरों में ही सड़ रही हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान बांसी बीना देवी, सरपंच खीम सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता मदन सिंह ने बताया कि इस सड़क पर मलबा आ जाने के कारण बांसी, सलवा, सौड़, घुग्घू-सिगड़ी, बाघनी, जलना सहित अन्य कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि उनका मुख्य व्यवसाय खेती, पशुपालन है। आजकल आडू, आम फल के साथ ही बीन और मूली की फसल तैयार है। ग्रामीण दूध, फल सब्जी बेचकर अपना गुजारा करते हैं लेकिन सड़क बंद हो जाने के कारण वह अपनी उपज को बाजार तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं जबकि घोड़ों से सामान ढोने पर किराया अधिक लग रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोनिवि के इंजीनियरों से शिकायत करने के बाद भी सड़क नहीं खोली जा रही है। उधर, आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार यह मार्ग 19 जून को खुल पाएगा।
विज्ञापन


तल्ली-पाली, मल्ली-पाली मोटर मार्ग भी बंद
बेतालघाट (नैनीताल)। खैरना-रातीघाट मोटर-मार्ग से सूखा गांव को जाने वाला तल्ली-पाली, मल्ली-पाली मोटर मार्ग सड़क में मलवा आने के चलते 24 घंटे से बंद पड़ा हुआ है। ग्राम प्रधान प्रताप सिंह बोरा ने बताया मोटर-मार्ग कच्चा बना हुआ है जिसमें सड़क बनाने का काम किया जा रहा है। इस कारण मार्ग में मलवा आ रहा है। मार्ग के बंद होने से सूखा, पीठारी, बनखोई, रिखोली गांवों के लोग प्रभावित हैं। उधर, बेतालघाट-ओखलढूंगा मोटर-मार्ग पर शनिवार की सुबह जेसीबी से बोल्डरों को हटा दिया गया। यहां यातायात बहाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खनस्यू-सिमलिया, साननी-हैड़ाखान मोटर-मार्ग में गिर रहा है मलवा
पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के खनस्यू-सिमलिया, साननी-हैड़ाखान मोटर-मार्ग पर सात जगहों से मलवा आने से लोग डरे हुए हैं। खनस्यू-सिमलिया बैंड से हैड़ाखान से 5 किमी दूर बसोटिया में भारी मलवा पहाड़ी से गिरकर मोटर-मार्ग में पड़ा हुआ है। गयाट में 11 किमी के आसपास के क्षेत्र में भी मलवा गिरा हुआ है। पहाड़ों में हो रही मूसलाधार बारिश से भुडिया मार्ग में भी मलवा पड़ा हुआ है।

नैना देवी मंदिर परिसर में गिरा पेड़
नैनीताल। शनिवार सुबह नैनीताल में हुई मूसलाधार बारिश के दौरान नैना देवी मंदिर परिसर के पास पॉपुलर का पेड़ गिर गया। भैरव मंदिर क्षतिग्रस्त होने के साथ दशावतार मंदिर की सीढ़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

मंदिर समिति के प्रशासनिक अधिकारी सुरेश मेलकानी ने बताया कि सुबह करीब सात बजे बारिश के दौरान जब मंदिर के पास स्थित पेड़ गिरा उस समय मंदिर के पुजारी बसंत बल्लभ पांडे, चंद्रशेखर तिवारी के साथ ही अन्य स्टाफ मौजूद था। उन्होंने कहा है कि मंदिर परिसर के पास एक पेड़ और है जो काफी जर्जर हालत में उसका एक तना कुछ समय पहले टूट चुका है। उन्होंने कहा है कि पेड़ की लॉपिंग को लेकर वन विभाग को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed