{"_id":"5b1aefb64f1c1bf36e8b6f5b","slug":"152849196317-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमाओं पर बैरियर लगाकर वाहनों को चेक करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमाओं पर बैरियर लगाकर वाहनों को चेक करने के निर्देश
Updated Sat, 09 Jun 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। डीएम विनोद कुमार सुमन ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नगर में पर्यटकों की आवाजाही और अन्य समस्याओं को जानने के निर्देश दिये।
डीएम ने संभागीय परिवहन अधिकारी राजीव मेहरा से कहा कि वह जिले की सीमाओं पर बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग करें। शराब पीकर वाहन चलाने वालों, ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों का मौके पर ही चालान करें। एएसपी हरीश चंद्र सती से कहा वह रूसी बाईपास, मंगोली, रानीबाग से ऊपर भारी वाहनों को न आने दें। भारी वाहनों का शहर से बाहर ही पार्क कराया जाए। उन्होंने बताया कि सैलानियों को शहर तक लाने के लिए शटल सेवा शुरू की जाए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सीजन के दौरान भ्रमण कर अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें और कई जगह खड़े वाहनों को तत्काल मौके पर ही सीज कर दिया जाए। माल रोड पर वाहनों को पार्क करना प्रतिबंधित है। डीएम ने कहा कि पर्यटकों के साथ अभद्रता करने वालों, शहर में कूड़ा, कचरा, प्लास्टिक आदि फेंकने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में, नैनीताल में पॉलिथीन, प्लास्टिक पूरी तरह प्रतिबंधित है। बैठक में एडीएम हरबीर सिंह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अनिल गौड़, एआरटीओ डॉ. गुरदेव सिंह, ईओ रोहिताश शर्मा, सुदर्शन साह आदि थे।