फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ओ रंगीली बाना, रंग निराला मेरी माया को...

ओ रंगीली बाना, रंग निराला मेरी माया को...

Sun, 13 May 2018 02:32 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
ओ रंगीली बाना, रंग निराला मेरी माया को...
गूंज महोत्सव में कुमाऊंनी गायक जितेंद्र तुमकियाल के गीतों पर थिरकते छात्र- छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में छात्र संघ और छात्र परिषद की ओर से आयोजित चार दिवसीय गूंज युवा महोत्सव का शनिवार को समापन हो गया। समापन समारोह का शुभारंभ वित्त एवं पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने किया।
विज्ञापन


समारोह में हुई स्टार नाइट में कुमाऊंनी गायक जितेंद्र तोमक्याल के ...ओ रंगीली बाना, रंग निराला मेरी माया को, रुमाली का गाठा और हो शीया बानो और नीमा काफल पाको तेरा गानों पर छात्र-छात्राएं जमकर थिरके।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि वित्तमंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि देश में स्वतंत्रता संग्राम से लेकर वर्तमान समय तक राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका निभाई है। समारोह के मुख्य वक्ता बजरंग दल के क्षेत्रीय संयोजक रंदीप सिंह पोखरिया ने कहा कि युवाओं को जीवन मेें संघर्ष से घबराना नहीं चाहिए, कहा कि संघर्ष ही सफलता का मूल मंत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र संसद में उठाई कुविवि की समस्याएं
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र परिषद की ओर से गूंज महोत्सव के दौरान छात्र संसद का आयोजन किया गया। पूर्व छात्र परिषद अध्यक्ष दीपक मेलकानी की अध्यक्षता में शुरू हुई सदन की कार्रवाई में डीएसबी परिसर छात्र संघ और कुविवि छात्र परिषद के पदाधिकारियों ने विवि की ओर से छात्रों को होने वाली समस्याओं को सदन के पटल में रखा गया और समस्याओं के समाधान के लिए 7 प्रस्ताव पारित किए गए।

छात्र संसद में ये प्रस्ताव रखे गए

- कुविवि के भीमताल परिसर को पूर्ण परिसर का दर्जा देने की मांग। - दिग्विजय बिष्ट, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष - विवि से संबद्ध सभी कॉलेजों में छात्र सहायता केंद्र खोलने की मांग। - सुंदर आर्य, छात्र परिषद उपाध्यक्ष - कुविवि में खुद की प्रिंटिंग प्रेस स्थापित की जाए। - अंकित बिष्ट, छात्र परिषद उपसचिव - विवि और कॉलेज समितियों में छात्र संघ पदाधिकारियों को जोड़ा जाए। - अभिषेक मेहरा, छात्र संघ अध्यक्ष
- विवि स्तर पर क्रीड़ा और सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित किया जाए। - पुष्कर नैनवाल, छात्र परिषद अध्यक्ष - प्रत्येक कॉलेज में रोजगारपरक विषय खोले जाएं- ऋषभ जोशी, छात्र संघ उपाध्यक्ष
- राज्य सरकार नए कॉलेज खोलने के बजाय पुराने कॉलेजों की दशा सुधारे। - आकांक्षा तिवारी, छात्र संघ छात्रा उपाध्यक्ष

एनसीसी कैडेट्स ने दिया स्वच्छ भारत का संदेश
नैनीताल। गूंज युवा महोत्सव के चौथे दिन डीएसबी परिसर के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। एनसीसी कैडेट्स ने विभिन्न राज्यों के लोक नृत्यों की प्रस्तुति देने के साथ स्वच्छ भारत, नमामी गंगे और बेटी बाचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। इस दौरान हीरा संधणी, हो लाली हो लाली, चैता की चैत्वाल्या आदि गानों पर प्रस्तुति दी।


गूंज में ये रहे मौजूद
विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, डीएसबी के प्रभारी निदेशक प्रो.पद्म सिंह बिष्ट, डीएसडब्ल्यू प्रो. डीएस बिष्ट, छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक मेहरा, छात्र परिषद अध्यक्ष पुष्कर नैनीवाल, सचिव अजय बिष्ट, आकांक्षा तिवारी, नितिन कार्की नवीन भट्ट, रुचिर साह, पूरन मेहरा, दया किशन पोखरिया, गोपाल रावत, भानू पंत, जितेंद्र बिष्ट, गोविंद बिष्ट, भाष्कर बोरा, विरेंद्र बिष्ट, चंद्र प्रकाश तिवारी, तरुण बिष्ट, चंद्रशेखर जोशी, दीपक मेहरा, दीपक पांडे आदि थे।

‘गूंज’ युवा महोत्सव, समारोह में दिखी देश की विभिन्न संस्कृतियों की झलक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed