{"_id":"5af7548e4f1c1be5408b4d22","slug":"15261584755-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक को टक्कर मारने के बाद भाग रही बस पलटी, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक को टक्कर मारने के बाद भाग रही बस पलटी, सात घायल
Updated Sun, 13 May 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
हल्द्वानी से रुद्रपुर की ओर जा रही बस संख्या 04 पीए 0337 ने बेल बाबा मंदिर के पास बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद चालक ने स्पीड तेज की तो एस मोड़ पर बस पलट गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को बस से निकाला और सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया।
हादसा शनिवार रात एक बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की गति काफी तेज थी। बाइक को टक्कर मारने के बाद जैसे ही बस एस मोड़ पर पहुंची पलट गई। सूरज पुत्र राम बहादुर निवासी टांडा जंगल, रवि पुत्र रणवीर निवासी देवलचौड़, ललित पुत्र मोहन निवासी देवलचौड़, प्रकाश पुत्र दीवान राम निवासी देवलचौड़, हयात सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी देवलचौड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। बस के हेल्पर रवि की हालत गंभीर है। पुलिस का दावा है कि बस ललित चला रहा था।