{"_id":"5aecb9724f1c1b3a0b8b822f","slug":"152546340817-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी वार कूड़ा फेंकने वालों पर दर्ज कराएं मुकदमा:डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी वार कूड़ा फेंकने वालों पर दर्ज कराएं मुकदमा:डीएम
Updated Sat, 05 May 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। डीएम विनोद कुमार सुमन ने शुक्रवार को निकायों का चार्ज लेने के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तीसरी बार कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना लगाने के साथ साथ मुकदमा भी दर्ज कराया जाए। डीएम ने दस दिन का विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने कहा कि नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, निरीक्षक को निर्देश दिए कि सुबह छह से आठ बजे तक अपने-अपने निकायों की सफाई व्यवस्था का स्वयं निरीक्षण करें। कहा कि वे स्वयं भी निरीक्षण करेंगे या वीडियो कॉल कर चेकिंग करेंगे। सभी अधिकारियों को अपने-अपने निकायों की नालियों को साफ कराने के साथ ही शहरों की स्ट्रीट लाइटें जलवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घर-घर से कूड़ा उठाया जाए और यूजर चार्जर लिया जाए। खुले में कूड़ा डालने वालों पर नजर रखी जाए, पहली बार पकड़े जाने पर 500 रुपये, दूसरी बार पकड़े जाने पर 5000 रुपये और तीसरे बार कूड़ा फेंकते हुए पकड़े जाने पर जुर्माने के साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। उन्होंने कहा कि पॉलीथिन, प्लास्टिक बोतलें कूड़े से अलग करें और उन्हें कॉम्पैक्ट कर सेल किया जाए। सभी निकाय भारत सरकार के जेम पोर्टल में अपना पंजीकरण कराएं। पोर्टल के माध्यम से ही सामग्री और उपकरण खरीदें। उन्होंने कहा कि देयक वसूली के लिए अभियान चलाया जाए। बैठक में सहायक आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी विजेंद्र चौहान, अधिशासी अधिकारी मनोज दास, राजू नबियाल, गीता चौधरी आदि मौजूद रहे।
डीएम ने नगर पालिका की जिम्मेदारी संभालने के बाद दिए निर्देश
पहली बार 500 रुपये, दूसरी बार पांच हजार और तीसरी बार में रिपोर्ट दर्ज