फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रामनगर बार एसोसिएशन चुनाव की अधिसूचना जारी

रामनगर बार एसोसिएशन चुनाव की अधिसूचना जारी

Sun, 29 Apr 2018 02:33 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
रामनगर बार एसोसिएशन चुनाव की अधिसूचना जारी
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर बार एसोसिएशन की द्विवार्षिक कार्यकारिणी के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। बार एसोसिएशन के सात पदाधिकारियों समेत कार्यकारिणी के सात सदस्यों के लिए तीन मई को नामांकन, 11 मई को मतदान होगा।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट जगदीश मासीवाल, एडवोकेट ललित तिवारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट पूरन सिंह बोहरा ने शनिवार को चुनाव कार्यक्रम घोषित किया। बताया कि द्विवार्षिक कार्यकारिणी के गठन के लिए कार्यकारिणी के सात पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, उपसचिव के दो पद, कोषाध्यक्ष, लेखा परीक्षण, पुस्तकालयाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य के सात सदस्यों के लिए चुनाव होना है। तीन मई को पूर्वाह्न 11 बजे से दो बजे तक नामांकन होंगे। पांच मई को पूर्वाह्न 11:30 से 12:30 बजे के मध्य आपत्तियों का निस्तारण, एक से दो बजे के मध्य नामांकन पत्रों की जांच, दो से तीन बजे के मध्य नामांकन पत्र वापसी होगी। नौ मई को दोपहर एक बजे उम्मीदवार आम सभा को संबोधित करेंगे। 11 मई को सुबह नौ बजे से दो बजे के मध्य तक मतदान होगा। इसके लिए 78 मतदाता सदस्यों की सूची बना ली गई है। तीन बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके तत्काल बाद परिणाम घोषित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed