{"_id":"5adf94cd4f1c1b350b8b661f","slug":"15246020627-kaladungi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत राज दिवस पर कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत राज दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
Updated Wed, 25 Apr 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
बागपत में बैठक को संबोधित करते भाकियू अध्यक्ष प्रताप गुर्जर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। विभिन्न ग्राम पंचायतों में खुली बैठकों का आयोजन कर पंचायतराज दिवस मनाया गया। खुली बैठकों में ग्राम पंचायत के कार्यों का ब्यौरा बताया गया। अवशेष राशि से पेयजल, सड़क समेत विभिन्न निर्माण कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए। अंत्योदय परिवारों के पात्र लोगों को उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन बांटे गए।
ग्राम पंचायत आनंदपुर में रितु देवी, निर्मला, अर्चना को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिले। गांव को निर्मल गांव बनाने का संकल्प लिया गया। पेयजल योजना के लिए स्वीकृत 88 लाख में से 50 लाख रुपये का उपयोग करने, अवशेष 38 लाख रुपये से ट्यूबवेल पर मोटर पंप, पेयजल लाइन निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया। आंतरिक मार्ग निर्माण के सौंदर्यीकरण, ग्राम पंचायत में 500 मीटर गूल बनाने का प्रस्ताव किया गया। बैठक में ग्राम प्रधान कुंदन सिंह बोहरा, जीएम डीआईसी योगेश पांडेय, उद्योग केंद्र के प्रबंधक सुनील पंत, वीडीओ महेश पंत, वीपीडीओ प्रकाश कांडपाल, सहायक कृषि अधिकारी सर्वेश पाल, राकेश वर्मा आदि थे। ग्राम पंचायत मल्ली बमौरी में प्रधान मुकुल बल्यूटिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें गांव का अलग पंचायत घर बनवाने की मांग की गई। बैठक में एडीओ सहकारिता सरिता जोशी, तनवीर अहमद, उपप्रधान मदन मोहन तड़ागी, खीम बिष्ट, नितिन बल्यूटिया, वीर सिंह बिष्ट, लाल सिंह खाती, मनोज उप्रेती, राजेंद्र शर्मा, नीमा जोशी, नंदाबल्लभ, कुसुम जंगपांगी, कमला आर्या आदि थे। ग्राम पंचायत सलड़ी में जलसंस्थान के एई आरपी डोबवाल आदि थे।
कालाढूंगी (नैनीताल)। विकासखंड कोटाबाग की ग्राम सभा कालाढूंगी बंदोबस्ती में ग्राम प्रधान विक्रम सामंत, विदरामपुर में वीडीओ बबीता गर्जोला, ग्राम सभा धापला में ग्राम प्रधान कमला देवी की अध्यक्षता में पंचायत राज दिवस मनाया गया। ग्रामीणों को सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान प्रधान कुंदन सिंह देउपा, बीडीसी सदस्य विनोद बुढलाकोटी, पूर्व प्रधान जीवन लाल, द्रोपदी कुंवर, भागीरथी पांडे आदि थे।
विज्ञापन
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। यहां दुर्गापालपुर के पंचायत भवन में गोष्ठी हुई, जिसमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान समेत केंद्र, राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। सीडीपीओ चंपा कोठारी ने कहा कि ग्रामसभा स्तर पर भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शशि भाकुनी, गीता पंत, चंपा गोस्वामी, देवकी पंत, सुनीता पांडे आदि थे।