{"_id":"5adf843f4f1c1b9b098b6568","slug":"152459782416-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया देयकों का तत्काल भुगतान कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया देयकों का तत्काल भुगतान कराने की मांग
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। दि किसान सहकारी चीनी मिल के कर्मचारियों ने सेवामुक्ति के बाद भी अभी तक बकाया देयक न मिलने के मामले में राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। मंगलवार को चीनी मिल कर्मचारियों के संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष मालचंद्र शर्मा ने राज्यपाल डॉ. केके पॉल को भेजे ज्ञापन में कहा कि शासन ने गत पांच दिसंबर 2017 को चीनी मिल बंद कर सामयिक कर्मचारियों को 19 दिसंबर 2017 और स्थायी कर्मचारियों को चार मार्च 2018 से सेवामुक्त करने के आदेश दिए थे। लेकिन डेढ़ माह बीतने के बाद भी अभी तक देयकों का भुगतान नहीं हुआ।
बकाया देयकों का भुगतान न होने से कर्मचारी आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। कहा कि 18 दिसंबर को कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड चीनी मिल के महाप्रबंधक से मिला था। महाप्रबंधक ने उन्हें बकाया देयक सेवामुक्ति तक न मिलने पर सेवा अवधि बढ़ाने का आश्वासन भी दिया था। उन्होंने राज्यपाल से कर्मचारियों को शेष तीन माह का वेतन, बीआरएस, पीएफ और एरियर आदि का तत्काल भुगतान कराने की मांग की है।