{"_id":"5adf843a4f1c1b84028b6547","slug":"15245978195-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि फार्म में बनेगा एकलव्य आवासी विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि फार्म में बनेगा एकलव्य आवासी विद्यालय
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। केंद्र सरकार की ओर से जनजाति बहुल क्षेत्रों में एकलव्य विद्यालय खोले जाने की घोषणा का लाभ क्षेत्र की जनता को भी मिलने वाला है। राजस्व विभाग ने एकलव्य विद्यालय के लिए कृषि फार्म में जगह चिन्हित कर ली है। विद्यालय के लिए 15 एकड़ का प्रस्ताव बनाया गया है।
केंद्र सरकार ने इस वर्ष के आम बजट में जनजाति बहुल क्षेत्रों में एकलव्य आवासीय विद्यालय बनाने की घोषणा की थी। डीएम डॉ. नीरज खैरवाल के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन विद्यालय के लिए जमीन की तलाश कर रहा था। पूर्व में भी जमीन के अभाव और जनप्रतिनिधियों की ओर से सही पैरवी न होने के कारण एकलव्य विद्यालय बाजपुर स्थानांतरित हो गया था।
एसडीएम विजयनाथ शुक्ल के प्रयास से कृषि फार्म की 15 एकड़ जमीन चयनित कर ली गई है। यह जमीन महोलिया और उमरुखुर्द दोनों ही ग्रामसभाओं में पड़ रही है। एसडीएम शुक्ल ने कहा कि जमीन का चयन कर लिया गया है। चयनित भूमि का प्रस्ताव डीएम को भेजा जा रहा है।