{"_id":"5ad2403b4f1c1b3c0a8b48be","slug":"152372844612-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए ने कौसानी में एक और दुधारु गाय को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए ने कौसानी में एक और दुधारु गाय को बनाया निवाला
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। पर्यटक नगरी कौसानी के सौली, बदरीनाथ, मौलीधार, बघरी, तल्ला नाकुरी आदि गांवों में दिन में तेंदुआ दिखने से ग्रामीण सहमे है। तेंदुए ने शनिवार को सौली गांव निवासी काश्तकार अशोक सिंह रौथाण की दुधारू गाय को निवाला बना लिया।
ग्राम प्रधान रवि नेगी, कौसानी की जिला पंचायत सदस्य पुष्पा कोरंगा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बबलू नेगी, भाजपा नेेता कै. चंदन सिंह नेगी ने डीएफओ से सौली गांव में शीघ्र पिंजरा लगाने की मांग की है। होटल एसोसिएशन कौसानी के अध्यक्ष बबलू नेगी का कहना है कि कौसानी पर्यटन की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है।
प्रभावित काश्तकार को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। मालूम हो कि तेंदुआ एक माह के अंदर कौसानी इलाके में छह मवेशियों को निवाला बना चुका है। उधर हरीनगरी में भी ग्रामीण तेंदुए के आतंक से भयभीत है। ब्यूरो