फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जाम से मुक्ति को पंत पार्क में बनेगी रोटरी!

जाम से मुक्ति को पंत पार्क में बनेगी रोटरी!

Sat, 14 Apr 2018 01:51 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
जाम से मुक्ति को पंत पार्क में बनेगी रोटरी!
जाम - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। नगर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए मल्लीताल पंत पार्क में रोटरी बनाने की कवायद चल रही है। शुक्रवार को डीएम-एडीएम ने आईआईटी दिल्ली की टीम के साथ पंत पार्क से लेकर डीएसए मैदान तक निरीक्षण किया। प्रशासन नारायण नगर में बनने वाली बहुमंजिला पार्किंग को लेकर वन विभाग की आपत्ति दूर करने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन, एडीएम हरबीर सिंह आईआईटी टीम के साथ शुक्रवार को पंत पार्क पहुंचे। यहां अधिकारियों ने काफी देर तक आईआईटी की टीम के साथ यातायात सुधार पर चर्चा की। इस दौरान पंत पार्क में रोटरी बनाकर ट्रैफिक को सुचारु करने पर भी बात की गई।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो पंत पार्क के पास रोटरी बन जाएगी और यहां आए दिन लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी।
जिलाधिकारी ने अशोक सिनेमा में बनाई गई पार्किंग का निरीक्षण किया। इसके बाद डीएम ने डीएसए मैदान का निरीक्षण किया और पार्किंग की स्थिति जानी। उन्होंने कहा कि सीजन शुरू होने से पहले शहर को जाम के झाम से मुक्ति दिलाने की कोशिश की जाएगी। ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान नगर पालिका के अधिशासी अभियंता रोहिताश शर्मा, आईआईटी दिल्ली के गीतम तिवारी, दिनेश, मोहन, गिरीश अग्रवाल, नीरज कुमार, नीरज झा इंस्पेक्टर मल्लीताल, एसआई पूरन सिंह मर्तोलिया आदि मौजूद रहे।


शटल सेवा को लेकर टैक्सी यूनियन के साथ बैठक
सीजन पर पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती है और नगर जाम से कराह उठता है। पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण नगर दिन भर जाम से जूझता है। इससे बचने को प्रशासन और पुलिस शटल सेवा शुरू करने जा रही है। इसको लेकर शुक्रवार को एडीएम हरबीर सिंह और एएसपी हरीश्चंद्र सती ने टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान यूनियन की ओर से समस्या रखी गई, जिसके समाधान का प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed