Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू

नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू

Fri, 06 Apr 2018 01:59 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू
नैनीताल। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को सचिव राजस्व विभाग ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर अधिकारियों की वार्षिक रिपोर्ट मांगी है। साथ ही मई के पहले सप्ताह तक राजस्व वादों का ब्योरा ऑनलाइन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में तमाम नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और कानूनगो को पदोन्नति का लाभ दिया जाना है। इसको लेकर बृहस्पतिवार को एनआईसी में वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई। इसमें निदेशालय से राजस्व विभाग के सचिव व आयुक्त सुरेंद्र पांडे मौजूद रहे। सचिव ने जिले के सभी नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और कानूनगो की वार्षिक रिपोर्ट मांगी है। एडीएम हरबीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट पहुंचने के बाद शासन स्तर पर बनी कमेटी पदोन्नति पर विचार करेगी। इसी तरह राजस्व वादों की सूची अप्रैल अंत ऑनलाइन उपलब्ध कराने का निर्देश मिला है। वादों का रिकार्ड ऑनलाइन दिखने से जनता को तारीखों के लिए यहां वहां नहीं भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन


मई में ऑनलाइन दिखने लगेगा राजस्व वादों की ब्योरा
शासन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर मांगी वार्षिक रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed