{"_id":"5ac3c4804f1c1bcb618b52af","slug":"15227792699-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी ने पब्लिक स्कूलों के खिलाफ मोर्चा खोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी ने पब्लिक स्कूलों के खिलाफ मोर्चा खोला
Updated Tue, 03 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। पब्लिक स्कूलों की ओर से पुन: प्रवेश के नाम पर अभिभावकों से रुपये वसूलने और एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू न करने का विरोध शुरू हो गया है। एबीवीपी ने एलान किया है ऐसे स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पब्लिक स्कूल की मनमानी को रोकने की मांग को लेकर मंगलवार को एसडीएम सुंदर सिंह को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुछ पब्लिक स्कूल संचालक एनसीईआरटी के बजाय अन्य प्रकाशकों की किताबें खरीदने को मजबूर कर रहे हैं। ऐसे स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ एबीवीपी प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में छात्र महासंघ के कोषाध्यक्ष अभय नेगी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दीपक खुल्बे, संजय रावल, दीपक भट्ट, अमित गोस्वामी, हिमांशु खुल्बे, हरीश रावत, अशोक गोस्वामी, दीपक दोसाद आदि शामिल थे। इसके अलावा एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सीबीएसई का पेपर लीक होने के मामले में सरकार से सीबीएसई के निदेश को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सीबीएसई के निदेशक का पुतला भी फुंका। ब्यूरो