फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   छात्रों के साथ भेदभाव कर रहे है कुलपति: एनएसयूआई

छात्रों के साथ भेदभाव कर रहे है कुलपति: एनएसयूआई

Wed, 14 Mar 2018 02:11 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
छात्रों के साथ भेदभाव कर रहे है कुलपति: एनएसयूआई
नैनीताल में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। एनएसयूआई से जुड़े छात्रों पर नामजद मुकदमा दर्ज होने के बाद मंगलवार को एक बार फिर बखेड़ा और हंगामा हुआ। मुकदमे वापस करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे 24 से अधिक एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को जब वहां तैनात पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वे उनसे भिड़ गए और धक्कामुक्की करने लगे। इस बीच कुछ छात्र मौका पाकर गेट फांदकर अंदर घुस गए। धक्कामुक्की में एक पुलिस कर्मी की नेमप्लेट टूटकर भी गिर गई। अंदर घुसे छात्रों को जब पुलिस ने प्रशासनिक भवन में जाने से रोका तो वे वहीं धरने पर बैठ गए। बाद में कुलपति ने छात्रों के साथ सभागार में बैठक की तो छात्र कुलपति से ही नोकझोंक करने लगे और मुकदमे वापसी की मांग करने लगे। बैठक में यह तय किया गया कि एक कमेटी का गठन किया जाएगा, जो मुकदमे वापस करने के मामले पर विचार करेगी।
विज्ञापन

बीते दिनों कुमाऊं विश्वविद्यालय के परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन मांग को लेकर हंगामा करने पर एनएसयूआई से जुड़े छात्रों पर कुलपति ने प्रशासनिक कार्य में बाधा डालने आदि आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। छात्रों पर दर्ज हुए मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव सुमित्तर भुल्लर के नेतृत्व में कार्यकर्ता मंगलवार दोपहर करीब एक बजे नारेबाजी करते हुए विश्वविद्यालय पहुंचे। वहां तैनात पुलिस ने विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे आक्रोशित हो गए और धक्कामुक्की करने लगे। पुलिस लाठियों के बल पर बमुश्किल उन्हें रोका। इस बीच कुछ छात्रों ने मुख्य गेट पर चढ़ने का प्रयास किया। गेट फांदने में असफल होने पर वे मुख्य गेट के पास बनी दीवार फांदकर अंदर घुस गए। अंदर उन्होंने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में घुसने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने फिर रोक लिया। इस पर छात्र नेता विश्वविद्यालय प्रशासनिक गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। छात्र नेताओं का कहना है कि विवि ने जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है उनमें से कुछ छात्र उस दिन वहां मौजूद नहीं थे। धरने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस के साथ छात्र नेताओं की बैठक हुई। इस दौरान छात्रों की कुलपति से नोकझोंक हुई। डिप्टी रजिस्ट्रार बीएस बिष्ट ने बताया कि छात्रों पर दर्ज मुकदमे की जांच को लेकर एक कमेटी का गठन किया जाएगा, जो छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने पर विचार करेगी। प्रदर्शन करने वालों में नीमा कोठारी, प्रियांक जोशी, गजेंद्र शाही, सचिन नेगी, राजकमल, शार्दूल नेगी, अभिलाष जाटव, पवन जाटव, राहुल नेगी, सुमित लोहनी, अरनव कांबोज, गोविंद दसौनी आदि थे।
विज्ञापन


दीवार फांदकर अंदर घुसे छात्र, पुलिस से धक्कामुक्की
एक पुलिस कर्मी की नेमप्लेट तक टूटकर गिर गई
कुलपति से तीखी नोकझोंक, कमेटी मुकदमा वापस लेने पर विचार करेगी


परीक्षा कार्यक्रम में नहीं होगा कोई संशोधन : कुलपति
नैनीताल। परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन की मांग कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं से कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल ने साफ शब्दों में कहा कि अब किसी भी प्रकार का संशोधन संभव नहीं है। कहा कि इस पर विचार करने का समय अब नहीं रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा कार्यक्रम में न हो कोई फेरबदल: एबीवीपी
नैनीताल। एनएसयूआई एक ओर जहां कुविवि के परीक्षा कार्यक्रम में फेरबदल की मांग कर रही है तो वहीं एबीवीपी घोषित परीक्षा कार्यक्रम के पक्ष में उतर आई है। मंगलवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा। परिषद के विभाग संयोजक मोहित रौतेला ने बताया कि यदि परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव होता है तो इसका असर अगले सत्र में पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed