{"_id":"5aa185e14f1c1ba1758b4646","slug":"15205352454-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौने आठ करोड़ से शहर बनेगा सुंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौने आठ करोड़ से शहर बनेगा सुंदर
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज। करीब पौने आठ करोड़ से शहर का सुंदरीकरण किया जाएगा। विधायक सौरभ बहुगुणा ने सुंदरीकरण के काम का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। लेानिवि के अवर अभियंता सतपाल सिंह ने बताया कि राज्य योजना से शहर के सुंदरीकरण के लिए 7.76 करोड़ रुपये स्वीकृत हुआ है।
इससे महाराणा प्रताप चौराहे से बमनपुरी चाज्ञैराहा तक 2.1 किमी और महाराणा प्रताप चौक से अमरिया चौराहा तक 2.25 किमी सड़क बनेगी। सड़क के दोनों ओर 1.80 मीटर चौड़ा फुटपाथ बनाया जाएगा।
इसमें जगह-जगह पार्किंग की सुविधा भी होगी। सड़क पर बने डिवाइडरों में 25-25 मीटर की दूरी पर रोशनी के लिए बिजली के पोल लगाए जाएंगे। वहां भाजपा नेता कमल जिंदल, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गोयल, अमरजीत कटवाल, राकेश त्यागी, अजय जायसवाल, सुमन राय आदि थे।