{"_id":"5a9efc3a4f1c1b8e328b5a31","slug":"152036893175-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील सभागार में तहसील दिवस का आयोजन, 5 शिकायते आयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील सभागार में तहसील दिवस का आयोजन, 5 शिकायते आयी
Updated Wed, 07 Mar 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
रामनगर में तहसील दिवस
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर/कालाढूंगी/लालकुआं (नैनीताल)। माह के पहले मंगलवार को तहसील सभागारों में लग रहे तहसील दिवस में फरियादियों की संख्या नहीं बढ़ पा रही है। इसका कारण पुरानी समस्याओं का समाधान न होना माना जा रहा है। इसके बावजूद मार्च के तहसील दिवस रामनगर, लालकुआं में पांच-पांच, लालकुआं में 24 शिकायतें दर्ज हुईं।
रामनगर के ग्राम टेड़ा निवासी जयपाल रावत ने गांव में सड़क, बिजली, पानी, नलकूप सुधारने, ग्राम गौजानी निवासी बालादत्त ने आवासीय अनुदान योजना, टेड़ा रोड लखनपुर निवासी कपोत्री लखेड़ा ने विधवा पेंशन दिलाने, ग्राम पूछड़ी शक्तिनगर निवासी शकील अहमद अंसारी ने नई ग्राम सभा बनाने, पाटकोट निवासी महेश चंद्र ने नाम सुधारने की मांग की। एसडीएम परितोष वर्मा ने समस्याएं सुलझाने को कहा। वहां तहसीलदार प्रियंका रानी, संजय मिश्रा, टोनी सिंह, जीएस बिष्ट, दिनेश चंद्र जोशी, डीसी ध्यानी, पवन कुमार, टीएस मावड़ी, करन सिंह, गीता आर्या आदि थे।
कालाढूंगी में वार्ड नंबर चार की सभासद नसीम जहां, पूर्व सभासद अतीक अहमद ने नगर में एक और नलकूप लगाने को कहा। राज्य आंदोलनकारी नंदन सिंह कुमटिया ने दिव्यांगता पेंशन बंद कर राज्य आंदोलनकारी पेंशन मांगी। पूर्व सभासद राजेंद्र सिंह नेगी ने कालाढूंगी में समाज कल्याण अधिकारी की तैनाती की मांग की। इस दौरान तहसीलदार महेश चंद्र थुवाल, बीडीओ तारा हयांकी आदि थे।
विज्ञापन
लालकुआं में करीब 24 लोगों ने समस्याएं रखीं। इनमें अधिकतर लोगों ने आर्थिक सहायता, पानी, बिजली मांगी। ग्राम पंचायत दीना हल्दूचौड़ के ग्राम प्रधान बीडी खोलिया ने क्षतिग्रस्त पाइपलाइन, टूटी गूलों के पुनर्निर्माण की मांग की। विधायक नवीन दुम्का ने समस्याएं सुलझाने को कहा। इस दौरान तहसीलदार प्रह्लाद राम, ईओ नगर पंचायत राजू नबियाल, ऊर्जा निगम के सतीश कुमार, नलकूप विभाग से एसएस बिष्ट, जल संस्थान के डीसी बेलवाल, कृषि विभाग के मोहन सिंह, राजस्व विभाग मनोज सिंह रावत आदि थे।