{"_id":"5a96fcc64f1c1b82408b4b6c","slug":"151984477512-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजे गाजें और ध्वजाओं के साथ पहुंचेंगे विभिन्न गांवों की होली की टीम कोट मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजे गाजें और ध्वजाओं के साथ पहुंचेंगे विभिन्न गांवों की होली की टीम कोट मंदिर
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। कत्यूर घाटी के गांवों में खड़ी होली की धूम मची है। महिलाओं और पुरुषों ने बुधवार को गांव के चौपालों और घर-घर जाकर होली गायन किया। विभिन्न गांवों के होल्यारों के दल बृहस्पतिवार को बाजे-गाजे और ध्वजाओं के साथ कोट भ्रामरी मंदिर जाएंगे।
विभिन्न गांवों के होल्यारों ने जहां अपने गांव के मंदिरों और चौपालों में होली गायन किया। वहीं पाये के ग्रामीणों ने गरुड़ बाजार में होली गायन किया। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने गरुड़ बाजार में होली मिलन समारोह में लोगों को होली की बधाई दी। भाजपा के जिला महामंत्री शिव सिंह बिष्ट ने पार्टी कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम रखा। स्थानीय प्रशासन ने कोट भ्रामरी मंदिर परिसर में बुधवार को शांती व्यवस्था बनाने के लिए जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया है। एसडीएम गरुड़ सुंदर सिंह ने ग्रामीणों से होली का पर्व शांती पूर्वक मनाने का आह्वान किया है।