{"_id":"5a79fd214f1c1ba4268b8f69","slug":"151794431014-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिन के लिए टली अतिक्रमण चिन्हीकरण की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिन के लिए टली अतिक्रमण चिन्हीकरण की कार्रवाई
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। शहर में प्रस्तावित अतिक्रमण चिन्हीकरण की कार्रवाई दस दिन के लिए टाल दी गई है। लोनिवि के ईई मदन राम आर्या ने बताया कि 15 फरवरी को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यक्रम के मद्देनजर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को रोका गया है।
शहर के सुंदरीकरण के लिए अमरिया चौराहा से मुख्य बाजार होते हुए बमनपुरी तक सड़क का निर्माण आदि कार्य होने हैं। इसके लिए शासन से स्वीकृत 4.64 करोड़ रुपये के लिए लोनिवि द्वारा टेंडर भी निकाले गए हैं। जनवरी माह में एसपी देवेंद्र पींचा, एसडीएम विनोद कुमार और सीओ हिमांशु शाह ने बैठक कर लोनिवि को पांच फरवरी तक अतिक्रमण चिन्हित करने के निर्देश दिए थे।
अधिशासी अभियंता मदन राम आर्या ने बताया कि आगामी 15 फरवरी को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत नानकमत्ता दौरे पर हैं, जिसकी तैयारियां चल रही हैं। एसडीएम विनोद कुमार के आदेश के बाद अतिक्रमण चिन्हीकरण की कार्रवाई को 15 फरवरी तक टाल दिया है। सीएम के कार्यक्रम के बाद ही अतिक्रमण चिन्हित व उसे हटाने की कार्रवाई होगी।