{"_id":"5a79dcea4f1c1b410b8b7692","slug":"1517936063550-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गरुड़ से बागेश्वर जाने को चुकाने होंगे 50 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गरुड़ से बागेश्वर जाने को चुकाने होंगे 50 रुपये
Updated Tue, 06 Feb 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। पेट्रो पदार्थों के दामों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के चलते टैक्सी यूनियन गरुड़ ने मंगलवार से विभिन्न रूटों का किराया बढ़ा दिया है। किराए में बढ़ोत्तरी के बाद अब यात्रियों को गरुड़ से बागेश्वर जाने के लिए 50 रुपये चुकाने होंगे।
टैक्सी यूनियन कार्यालय में यूनियन के अध्यक्ष चंदन सिंह बरोलिया की अध्यक्षता और परिवहन विभाग के प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में बैठक हुई। इसमें विभिन्न रूटों का किराया बढ़ाने पर चर्चा की गई। दो घंटे चली बैठक में तय किया गया कि पेट्रो पदार्थों के दामों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के चलते विभिन्न रूटों का किराया बढ़ाया जाएगा। बढ़ा हुआ किराया मंगलवार से ही लागू हो गया है। बैठक में यूनियन के संरक्षक महेश बोरा, खीम सिंह रावत, सुनील पांडे, कमल पंत, हरीश सिंह, पुष्कर सिंह, जगदीश आर्या, मुन्ना राणा, प्रकाश नेगी आदि ने विचार रखे।