फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   15 मार्च से शुरु होंगे एग्जाम, 24 फरवरी तक जमा होंगे

15 मार्च से शुरु होंगे एग्जाम, 24 फरवरी तक जमा होंगे

Thu, 25 Jan 2018 02:28 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
15 मार्च से शुरु होंगे एग्जाम, 24 फरवरी तक जमा होंगे
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से संचालित स्नातक व स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष को छोड़कर अन्य कक्षाओं की व्यक्तिगत परीक्षाएं 15 मार्च से होंगी। विवि प्रशासन ने परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पहली बार व्यक्तिगत परीक्षा के लिए परीक्षार्थी को आवेदन विवि की वेबसाइट पर ऑनलाइन करने होंगे। अभ्यर्थी kuannualexam.com पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

कुमाऊं विवि की ओर से संचालित की जाने वाली व्यक्तिगत परीक्षाओं का जिम्मा इस वर्ष शासन से मुक्त विश्वविद्यालय को दिया गया है। इसके तहत स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष को छोड़कर शेष कक्षाओं में कुविवि की ओर से ही परीक्षाएं कराई जाएंगी। बुधवार को विवि के प्रशासनिक भवन में कुलपति प्रो. दिनेश कुमार नौड़ियाल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि व्यक्तिगत परीक्षा 15 मार्च से होगी। परीक्षा आवेदन के लिए विवि का पोर्टल 24 जनवरी से खोल दिया गया है। परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागी ऑनलाइन ही आवेदन करेंगे। इसमें आवेदन शुल्क जमा करने के लिए 22 फरवरी तथा आवेदन फॉर्म जमा करने के लिए 24 फरवरी की तिथि तय की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र जमा करने के लिए परीक्षार्थी को भारतीय स्टेट बैंक की वेबसाइट ऑनलाइनएसबीआई डाट काम अथवा एनड्राइड फोन यूजर्स स्टेट बैंक एनीवेयर एप्लीकेशन के माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। बताया कि डेबिट कार्ड के माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा करने पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। पत्रकार वार्ता में डीआईसी के निदेशक प्रो.संजय पंत, शोध एवं प्रसार प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो.राजीव उपाध्याय, व रिष्ठ सूचना वैज्ञानिक डा.युगल जोशी, विधान चौधरी, पीएस बिष्ट मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed