फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पेयजल स्रोत पर छेड़छाड़ करने से भड़के ग्रामीण

पेयजल स्रोत पर छेड़छाड़ करने से भड़के ग्रामीण

Fri, 19 Jan 2018 11:13 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
पेयजल स्रोत पर छेड़छाड़ करने से भड़के ग्रामीण
गरुड़ (बागेश्वर)। मन्यूड़ा ग्राम पंचायत के पेयजल स्रोत पर ग्राम पंचायत पुरुड़ा के ग्रामीणों की ओर से छेड़छाड़ करने से आक्रोशित मन्यूड़ा के ग्रामीणों ने गरुड़-बागेश्वर हाइवे पर चक्का जाम किया। जाम के दौरान आंदोलित ग्रामीणों की तहसीलदार से हल्की नोकझोंक भी हुई। बाद में सीडीओ के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन

मन्यूड़ा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों का आरोप है कि पुरुड़ा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने मन्यूड़ा पेयजल योजना के स्रोत पर छेड़छाड़ कर गांव की पेयजल सप्लाई बाधित कर दी है। तहसील प्रशासन ने पेयजल स्रोत को लेकर उपजे विवाद को देखते हुए पुरुड़ा पेयजल योजना के निर्माण पर कुछ दिन पहले रोक लगा दी थी, लेकिन पुरुड़ा के ग्रामीणों ने इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रखा है। इससे भड़के मन्यूड़ा के ग्रामीणों ने शुक्रवार को गरुड़-बागेश्वर हाइवे पर एक घंटे तक चक्का जाम किया। जाम के चलते मार्ग पर सैकड़ों वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहां पहुंचे तहसीलदार गरुड़ दयाल चंद्र टम्टा की चक्का जाम करने वालों से नोकझोंक भी हुई। जाम में फंसे कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने जाम की सूचना सीडीओ बागेश्वर को दी। सूचना मिलते ही सीडीओ एसएसएस पांगती और सीओ वीर सिंह मौके पर पहुंचे। सीडीओ के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। इसके बाद सीडीओ मन्यूड़ा और पुरुड़ा के ग्रामीणों के साथ पेयजल स्रोत का निरीक्षण करने हुनेरा गए।
विज्ञापन


मन्यूड़ा के ग्रामीणों ने हाइवे पर चक्का जाम किया
ग्रामीणों की तहसीलदार से हुई नोकझोंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed